ओमान ड्रोन हमले में 2 भारतीयों की मौत, 10 घायल

नई दिल्ली, ओमान के सोहार शहर में शुक्रवार को हुए ड्रोन हमले में दो भारतीय नागरिक मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। 28 फरवरी को ईरान-अमेरिका संघर्ष शुरू होने के बाद से जमीन पर भारतीयों की मौत का यह पहला मामला है।
विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (खाड़ी क्षेत्र) असीम महाजन ने पश्चिम एशिया में संकट पर एक अंतर-मंत्रालयी प्रेसवार्ता में ओमान में दो भारतीयों की हत्या की पुष्टि की। उन्होंने यह भी कहा कि संघर्ष शुरू होने के बाद पश्चिम एशिया से।,50,000 भारतीय नागरिक भारत लौट चुके हैं।

महाजन ने कहा, मैं आप सभी के साथ सोहार शहर में हुई एक घटना की जानकारी साझा करना चाहता हूँ। वहाँ एक हमला हुआ और इस घटना में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई।  उन्होंने कहा, हम उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हमले में घायल हुए 11 लोगों में से 10 भारतीय हैं। इनमें से पाँच को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और पाँच अन्य का स्थानीय अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रहेगी : गैस मंत्रालय

महाजन ने कहा, किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। हमारा मिशन संबंधित कंपनी और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। हालाँकि, महाजन ने हमले के बारे में विशिष्ट विवरण नहीं दिया, लेकिन ओमान न्यूज एजेंसी (ओएनए) ने बताया कि सोहार में दो ड्रोन गिरे, जिनमें से एक अल अव्ही औद्योगिक क्षेत्र में गिरा और दो प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button