साइबर अपराध की 13 घटनाओं में पकड़े गए 20 आरोपी
हैदराबाद, साइबर अपराध पुलिस थाना हैदराबाद में मार्च माह के दौरान 13 साइबर अपराध की घटनाओं को सुलझाकर 5 राज्यों से 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन मामलों के संबंध में अदालती आदेश के चलते पीड़ितों को 1,59,69,564 रुपये लौटाए गए।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जोनल साइबर सेल को एनसीआरपी के जरिए 3081 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 276 एफआईआर दर्ज किए गए। जोनल साइबर सेल ने चार मामलों को सुलझाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और पीड़ितों में 95,99,399 रुपये लौटाए। विज्ञप्ति में बताया गया है कि मार्च माह में सुलझाई गई 13 साइबर अपराध की घटनाओं में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने तीन आरोपियों को तीन इनवेस्टमेंट फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार किया। इसी प्रकार एक आरोपी को ट्रेडिंग फ्रॉड, 8 आरोपियों को जॉब फ्रॉड, दो आरोपियों को सोशल मीडिया फ्रॉड, तीन आरोपियों को मैट्रिमोनियल फ्रॉड, एक आरोपी को क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, एक आरोपी को इमपरसोनेशन फ्रॉड, 8 आरोपियों को गेमिंग फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार किया गया। 15 आरोपियों को तेलंगाना से, एक आरोपी को आंध्र-प्रदेश से, एक आरोपी को गोवा, दो आरोपियों को केरल और एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : बालिकाओं को पोर्न वीडियो दिखाकर शोषण करने वाले को जेल
आरोपियों से नकदी, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त
आरोपियों के पास से 6.5 लाख रुपये की नकदी, 14 सेलफोन, चार लैपटॉप, 9 चेकबुक और फर्जी कंपनी के दो स्टैम्प जब्त किए। विज्ञप्ति में बताया गया है कि एपीके फ्रॉड के तीन मामले में 6,11,854 रुपये का नुकसान हुआ और पीड़ितों को 5,74,421 रुपये लौटाए गए। इसी प्रकार बिजनेस फ्रॉड के दो मामलों में 4,92,000 रुपये में से 1,73,669 रुपये लौटाए गए। कस्टमर केयर फ्रॉड के एक मामले में शत-प्रतिशत 2,52,500 रुपये की राशि लौटाई गई।
डेबिट कार्ड फ्रॉड के एक मामले में शत-प्रतिशत राशि 44,63,975 रुपये लौटाए गए। डिजिटल अरेस्ट के दो मामलों में 1,23,74,000 रुपये में से 4,08,005 रुपये लौटाए गए। 13 इनवेस्टमेंट टास्क फ्रॉड के मामलों में 1,28,74,537 रुपये में से 51,71,919 रुपये लौटाए गए। इनवेस्टमेंट ट्रेडिंग फ्रॉड के तीन मामलों में 72,99,257 रुपये में से 9,70,552 रुपये लौटाए गए। ओटीपी फ्रॉड के 5 मामलों में 53,99,393 रुपये में से 38,34,523 रुपये लौटाए गए।
इसके अलावा पार्ट टाइम जॉब फ्रॉड के एक मामले में 2,43,500 रुपये में से 1,20,000 रुपये लौटाए गए। इस प्रकार कुल 23 मामलों में 4,40,11,016 रुपये में से 1,59,69,564 रुपये लौटाए गए। विज्ञप्ति में बताया गया है कि 26,07,01,460 रुपये के गेमिंग फ्रॉड के मामले को सुलझाकर साइबर अपराध पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में हैदराबाद निवासी राजेश वेंकटरमण, मेडचल निवासी बमिडीपाटी अभिषेक, नल्लागंड्ला निवासी अगस्टेन विलियम और गोवा निवासी मनमीत शर्मा उर्फ सोनिया शामिल हैं। इनके पास से 4 लैपटॉप, 6 सेलफोन, 9 चेकबुक, फर्जी कंपनी के दो स्टैम्प और 6.5 लाख रुपये की नकदी जब्त की गयी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



