राजस्थान के 200 बांधों और तालाबों का जीर्णोद्धार करवाएगी सरकार: मंत्री
जयपुर, जल संरक्षण को मजबूत करने और सिंचाई क्षमता बढ़ाने की दिशा में राजस्थान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य में जल संकट से निपटने और ग्रामीण क्षेत्रों को राहत देने के लिए सरकार आगामी वित्त वर्ष में सैकड़ों जल संरचनाओं के पुनर्जीवन की योजना पर काम कर रही है।
राजस्थान सरकार आगामी वित्त वर्ष में 200 बांधों और तालाबों का जीर्णोद्धार करवाएगी। सरकार की ओर से बुधवार को विधानसभा में यह जानकारी दी गई। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि राज्य के जीर्ण-शीर्ण अवस्था के बांधों और तालाबों के जीर्णोद्धार के उद्देश्य से वर्ष 2026-27 में प्रथम चरण में लगभग 200 बांधों और तालाबों के लिए 300 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
यह भी पढ़े : भारतीय नौसेना देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए तरह सर्तक : राष्ट्रपति मुर्मू
रावत प्रश्नकाल के दौरान विधायक घनश्याम द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि टोडाभीम के बिशन समंद बांध एवं नहर का निर्माण कार्य वर्ष 2027 तक पूरा होना प्रस्तावित है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



