2026 की पूर्णिमा तिथियाँ

तिथि सनातन परंपरा में पूर्णिमा तिथि को बहुत शुभ और पावन माना जाता है। आमतौर पर एक वर्ष में 12 पूर्णिमाएं आती हैं, लेकिन वर्ष 2026 में अधिक मास पड़ने के कारण 13 पूर्णिमाओं का दुर्लभ योग बन रहा है। मान्यता है कि इसी तिथि पर देवी लक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था और इस दिन चंद्रमा संपूर्ण कलाओं से युक्त होता है।

इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा करने से परिवार सूची में सुख-समृद्धि बढ़ती है। चंद्रमा को अर्घ्य देने से रोग-दोष दूर होने का विश्वास है। यह भी कहा जाता है कि पूर्णिमा के अवसर पर किसी नदी में स्नान करने से व्यक्ति के पाप क्षीण हो जाते हैं। यहाँ अंग्रेजी कैलंडर के सन् 2026 के आधार पर विक्रम पंचांग की पूर्णिणा तिथि की सूची दी जा रही है।

2026 की पूर्णिमा तिथि

3 जनवरी, शनिवार – पौष पूर्णिमा

1 फरवरी, रविवार – माघ पूर्णिमा

3 मार्च, मंगलवार – फाल्गुन पूर्णिमा

1 अप्रैल, बुधवार – चैत्र पूर्णिमा

2 अप्रैल, बृहस्पतिवार – उदय व्यापिनी चैत्र पूर्णिमा

1 मई, शुक्रवार – वैशाख पूर्णिमा

30 मई, शनिवार – ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा

31 मई, रविवार उदय व्यापिनी ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा

29 जून, सोमवार – ज्येष्ठ पूर्णिमा

29 जुलाई, बुधवार – आषाढ़ पूर्णिमा

27 अगस्त, बृहस्पतिवार – श्रावण पूर्णिमा

28 अगस्त, शुक्रवार उदय व्यापिनी

श्रावण पूर्णिमा

26 सितंबर, शनिवार – भाद्रपद पूर्णिमा

25 अक्तूबर, रविवार – आश्विन पूर्णिमा

26 अक्तूबर, सोमवार – उदय व्यापिनी

यह भी पढ़े: श्री शांति गुरु मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव संपन्न

आश्विन पूर्णिमा

24 नवंबर, मंगलवार – कार्तिक पूर्णिमा

23 दिसंबर, बुधवार – मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button