वन ट्रैकिंग पार्क में की गयी पक्षियों की 22 प्रजातियों की पहचान
हैदराबाद, तेलंगाना वन विकास निगम के तत्वावधान में दकन वुड्स एंड ट्रेल्स के रूप में आयोजित वन ट्रेक पार्क में कल शाम से आज सुबह तक एक प्रकृति शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें इसमें 52 आईटी कर्मचारियों ने भाग लिया और पक्षियों की 22 प्रजातियों की पहचान की।
वन विकास निगम द्वारा चिलकुर के मंचिरेवुला वन क्षेत्र में आयोजित “रॉक बे नेचर कैंप” में इकोटूरिज्म वन रेंज अधिकारी श्रीनिवास, परियोजना प्रबंधक के. सुमन, प्रमुख प्रकृतिप्रेमी अखिल और अपरंजनी ने शिविर में भाग लेने वालों का मार्गदर्शन किया।
प्रतिभागियों को 5 टीमों में विभाजित किया गया। इनकी गतिविधियां में जंगल में तम्बू लगाना, शिविरों के पास आग का प्रबंध, ट्रैकिंग, प्रकृति पथ, पक्षी भ्रमण, पक्षी अवलोकन आदि कार्य शामिल थे।

प्रतिभागियों ने कैमरों से जिन पक्षियों की तस्वीरें ली थीं, उनके वैज्ञानिक नाम, सामान्य नाम, आदतें, व्यवहार, चट्टानों और पेड़ों के उपयोग आदि के बारे में अपना पक्ष रखा। इससे पूर्व विशेषज्ञों ने पक्षियों की ध्वनि सहित विभिन्न प्रकार की आवश्यक जानकारी उन्हें प्रदान की।
साथ ही ग्रीन बी-ईटर, ब्लैक ड्रोंगो, पर्पल सनबर्ड, किंगफिशर, मोरनी, लाल पंखों वाली बुलबुल, मोर जैसे पक्षियों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गयी।
प्रतिभागियों को बताया गया कि पक्षी प्राकृतिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, विकास, बीज फैलाव और पारिस्थितिक संतुलन बनाते हैं। तेलंगाना वन विकास निगम के इको टूरिज्म के कार्यकारी निदेशक रंजीत नायक ने बताया कि पेड़ों, पक्षियों और वन्यजीवों के संरक्षण के बारे में जनता में जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है।
कार्यक्रम में अन्य अधिकारी वी. तनुजा, श्रीनिवास, लक्ष्मा रेड्डी, किरण, बाबू और अन्य भी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



