235वीं ब्रिलियंट ट्रॉफी शतरंज प्रतियोगिता : श्रीचरण तेज को प्रथम स्थान

हैदराबाद, नगर के युवा शतरंज खिलाड़ी श्रीचरण तेज उम्दा चालें चलते हुए 235वीं ब्रिलियंट ट्रॉफी शतरंज प्रतियोगिता के जूनियर विभाग में चैम्पियन बने। यहाँ दिलसुखनगर स्थित ब्रिलियंट ग्रामर स्कूल के प्रांगण में आयोजित एकदिवसीय प्रतियोगिता में जूनियर विभाग में केयर मॉडल हाई स्कूल, तिलकनगर के छात्र श्रीचरण तेज ने 6 राउंडों के पश्चात 6 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं समन्वित व अद्विक सहस्या ने अगले दो स्थान प्राप्त किए। विजेता खिलाड़ियों को आयोजक जे. सुब्रमण्यम ने पुरस्कार वितरित किए।

यह भी पढ़ें… ‘मैदान’ क्रिकेट की सीख ने वैश्विक मंच पर कोचिंग में दिलाई सफलता : मजूमदार

परिणाम इस प्रकार हैं :

बालक अंडर-15 : आनंदा हरिहरन, साई प्रशुल के.। बालिका अंडर-15 : वैष्णवी कोदुरी, शनमुखि उदयगिरी। बालक अंडर-13 : आर. साई निगम, आदित्या एम.। बालिका अंडर-13 : अभिनंदना के., वेदा श्रुति। बालक अंडर-11 : श्री समन्वित जी., अद्विक सहस्या अंबाटी। बालिका अंडर-11 : रिया ठाकुर, रिशिका भास्कर। बालक अंडर-9 : प्रतीक वीक्षित, साई अनिरुद्ध गंधम। बालिका अंडर-9 : साई वांगमई, हरिनी बलिना। बालक अंडर-7 : अभिजीत गुप्ता, साई शिवानंद। बालिका अंडर-7 : श्रीनिति तुनकी, सहन्या। बेस्ट महिला : के. लास्या। बेस्ट वरिष्ठ : पी.वी.वी. सत्यनारायण मूर्ति। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button