साइबराबाद में 238 शराबी वाहन चालक गिरफ्त में

हैदराबाद, साइबराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में 238 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सप्ताहांत में शराबी वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए कुल 238 वाहन चालकों पर मामले दर्ज किए गए।

पुलिस के अनुसार, दर्ज किये गये 238 मामलों में, 7 माधापुर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन, 15 राजेंद्र नगर, 18 शमशाबाद, 10 गच्चीबावली, 16 शादनगर, 27 चेवेल्ला, 9 नारसिंगी, 8 रायदुर्गम, 24 मियांपुर, 12 कुकटपल्ली, 20 बालानगर, 16 जीडीमेट्ला, 12 अलवाल, 12 केपीएचबी, 17 मेडचल, 15 आरसीपुरम ट्रैफिक पुलिस स्टेशन से संबंधित है।

238 वाहन चालकों में 187 दोपहिया, 4 तिपहिया, 45 चौपहिया, 2 भारी वाहन चालक शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button