2625वें श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारी पर मीटिंग

हैदराबाद, श्री महावीर जैन सेवा संघ, त्रयनगर, तेलंगाना के तत्वावधान में आयोजित किए जाने वाले 2625वें श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारियों के संबंध में पीवीपी कॉम्प्लेक्स स्थित प्रदीप सुराणा के कार्यालय में मीटिंग संपन्न हुई। मीटिंग में आगामी 31 मार्च को भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से भव्यता के साथ सिकंदराबाद स्थित ताड़बंद इम्पीरियल गार्डन में मनाने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम में त्रयनगर के सभी संप्रदाय के साधु-साध्वियों, संघों के ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य, पुरुष, महिला एवं बाल मंडलों को महोत्सव से जोड़ने पर गहन विचार विमर्श हुआ। मीटिंग में समाज कल्याण, समाज की बेटी के लिए योजनाएँ आदि विषयों पर भी चर्चा की गयी।

यह भी पढ़ें… सिकंदराबाद में राजगढ़ नागरिक परिषद का होली मिलन कार्निवाल

अवसर पर प्रदीप सुराणा, पारसमल रांका, महावीर तातेड़, नेमीचंद मखाना, विजय सुराणा, सुरेश बोहरा, धर्मेंद्र समदरिया, अभय कोठारी, दिलीप मखाना एवं राजेंद्र मुथा उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button