Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

माधवदास झीरा में 27 कुंडीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

हैदराबाद, पुरुषोत्तम मास में श्री जगन्नाथ मठ, माधवदास झीरा में आगामी 18 से 26 मई तक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। पुरुषोत्तम मास में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक का आयोजन। महंत अच्युत रामानुजाचार्य अजय स्वामी ने बताया कि वैकुंठवासी श्रीश्रीश्री त्रिदण्डी श्रीनिवास व्रतधर नारायण रामानुजाचार्य जीयर स्वामीजी के आशिर्वाद से श्री जगन्नाथ मठ (माधवदास झीरा) के तत्वावधान में श्री जगन्नाथ मठ (माधवदास झीरा), सीताराम बाग में आयोजित बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सहमति प्रदान करते हुए समिति का गठन एवं कार्य को सुचारू रूप से करने के प्रस्ताव को स्वीकार किया।

बैठक में प्रमोद कुमार व्यास, राहुल किशोर अवस्थी, जितेंद्र अवस्थी, आलोक प्रसाद तिवारी, कांता अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद दुबे, सत्यनारायण सरदीवाल, रमेश मोदानी, भारत कलंत्री, पुरुषोत्तमदास लाहोटी, श्रीकांत लाहोटी, मुकेश चौहान, रिद्धीश जागीरदार, आनंद, अनिरुद्ध, निकेश, मनीष, प्रियंका, ग्रंथ भारद्वाज एवं अन्य उपस्तिथ थे।

आचार्य अजय महाराज ने कहा कि 27 कुंडीय यज्ञ का आयोजन एवं श्रीमद्भागवत मूल पाठ पारायण 108 ब्राह्मणों द्वारा यजमानों की सुख-समृद्धि हेतु 108 यजमानों के साथ किया जाएगा। साथ ही 18 महापुराणों की विविध व्याख्यान-जानकारी प्रतिदिन अलग-अलग संतों, महंतों एवं जानकारों द्वारा दी जाएगी। 108 श्रीमद् भागवत पाठ पारायण सुबह 8.30 से दोपहर 12.30 बजे तक एवं दोपहर 2 से 4 बजे तक आगामी 19 से 25 मई तक किया जाएगा।

18 पुराण के व्याख्यान सत्र का आयोजन शाम 4.15 से रात 7.15 बजे तक किया जाएगा। सप्तविशंतिये (27) कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ भगवान विष्णु (नारायण) और माता लक्ष्मी को समर्पित शुभ और शक्तिशाली धार्मिक अनुष्ठान है, जो सुख, समृद्धि, अपार धन-संपदा, और वैवाहिक सुख की प्राप्ति के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह आमतौर पर धार्मिक क्षेत्र, गौशाला या तीर्थ स्थान, किसी मठ, मंदिर जैसी जगहों या आश्रमों में आयोजित किया जाता है।

यज्ञ से भक्तों को भौतिक व आध्यात्मिक लाभ मिलेगा

यह यज्ञ भक्तों को भौतिक और आध्यात्मिक दोनों तरह के लाभ प्रदान करता है। यज्ञ सुबह 8.30 से दोपहर 12.30 तक चलेगा। मुख्य यजमान सेवा, प्रति जोड़ी यजमान, प्रति कुंड यजमान, सहयोगी यजमान, भागवत पोथी यजमान, प्रतिदिन प्रसाद व्यवस्था, पुष्पा सेवा, फल सेवा, घी सेवा, किराणा सेवा, ब्राह्मण वरण सेवा, कलश यात्रा, चाय सेवा, दूध सेवा, जल सेवा, यज्ञ सामग्री सेवा व अन्य ने सहयोग प्रदान किया जा सकता है। 26 मई को लक्ष्मी नारायण कल्याण उत्सव मनाया जाएग।

प्रचार संयोजक आलोक प्रसाद तिवारी ने बताया कि मार्गदर्शक शोभाचंद शिवजी राम लोया (वेणुगोपाल लोया), मेघराज अग्रवाल, जसवंत पटेल, ओम प्रकाश खंडेलवाल, कैलाश नारायण भांगड़िया, श्रीगोपाल सोनी, नरेंद्र गोयल, शंकरलाल महेंद्र सिग्नोड़िया, जेठमल परमानंदमल बंसल, ऊषा अग्रवाल, बृजलाल निर्मला देवी बांगड़, अरुणा अग्रवाल, कलवती जाजू, अनिल भांगड़िया हैं। उन्होंने कहा कि 18 पुराण के मुख्य यजमान अमित अग्रवाल (चेन्नई वाले) (श्री चुन्नीलाल दुर्गा प्रसाद बाला विद्या ट्रस्ट) एवं 300 किलो घी रूपेश अग्रवाल (महेशचंद, राजकुमारी बाई बसईवाला) द्वारा प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… श्री अजित पार्श्व युवा संगठन ने किए सेवा कार्यक्रम

सहयोगी यजमान में तिरुमला श्रीधर सुनील, रमेश भालोटिया, सपना गुप्ता एवं सरिता देवी अग्रवाल (एक दिवस अन्नदान सेवा), जय श्री कृष्ण द्वारा 150 पंच पात्र सेवा एवं 108 भागवत पुस्तक सेवा, नीरज सिंह यादव, जल्लूरी वंशी, सत्यनारायण शार्दिवाल, प्रभारी लाल प्रमोद कुमार गोयनका, कमल किशोर सोनी, महावीर प्रसाद भजनलाल गोयल, फल सेवा में रामलाल गंगाबिशन सारड़ा (बद्री प्रसाद सारड़ा), दूध सेवा (ब्राह्मणों के लिए) में घनश्यामदास, विनोद कुमार बजाज, छाछ सेवा में सूरजमल , गुलाबचंद देवड़ा, यज्ञ समिधा सेवा में चकलम राम्नया, श्रीधर जल्लूरी एवं अन्य शामिल हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button