आंध्र में 29,000 करोड़ रुपये के निवेश के 27 प्रस्ताव मंजूर

अमरावती, आंध्र प्रदेश निवेश संवर्धन बोर्ड की बैठक में 29,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश वाली 27 दक्षिण मध्य रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में हुई 15 वीं राज्य निवेश संवर्धन बोर्ड (एसआईपीबी) की बैठक में 29,021 करोड़ रुपये के निवेश वाली 27 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

प्रशासन में बदलाव पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक परियोजनाओं से जुड़े सभी मामलों में व्यवसाय करने की गति नीति ही मार्गदर्शक सिद्धांत बनी रहनी चाहिए। बयान में कहा गया है कि 15 एसआईपीबी बैठकों में आंध्र प्रदेश ने नौ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश को मंजूरी दी है, जिससे 8.5 लाख से ज्यादा नौकरियाँ पैदा होने की उम्मीद है। नायडू ने जोर देकर कहा कि गूगल, आर्सेलरमित्तल और बीपीसीएल जैसी दिग्गज कंपनियों की विशाल परियोजनाएँ विचाराधीन हैं और अधिकारियों को यह पक्का करने का निर्देश दिया गया है कि सरकार की तरफ से कोई रुकावट न आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रियों की एक समिति को कंपनियों को जमीन के आवंटन पर नजर रखनी चाहिए और अगर कोई कंपनी काम शुरू नहीं करती है तो मंजूरी निरस्त कर देनी चाहिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन इलाकों विशाखापत्तनम, अमरावती और तिरुपति में पर्यटन को विकसित किया जाना चाहिए।

एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान वे आई आधारित आर्थिक विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जुड़े अहम सत्रों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री नायडू ‘एआई एक्सेलरेटर आर्थिक विकास’ प्लेनरी सत्र में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के साथ मंच साझा करेंगे। इस सत्र में AI के जरिए आर्थिक वृद्धि, निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने पर चर्चा होने की संभावना है।

समिट के दौरान मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आंध्र प्रदेश सरकार AI इंफ्रास्ट्रक्चर और क्वांटम स्किल डेवलपमेंट से जुड़े सात समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करेगी। ये समझौते IBM, UNICC, IIT मद्रास और Vysar समेत विभिन्न संस्थानों और कंपनियों के साथ किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य राज्य में उन्नत तकनीकी ढांचे और कौशल विकास को मजबूत करना है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सीईओ बोरगे ब्रेंडे के साथ ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से प्रतिस्पर्धात्मकता’ विषय पर आयोजित राउंड-टेबल बैठक में भी भाग लेंगे। (भाषा)

यह भी पढ़ेनामपल्ली में 1.2 किलो गांजे के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button