1.5 किलो गांजे के साथ 3 गिरफ्तार, छापेमारी में मिले तीन खंजर
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने सालारजंग संग्रहालय स्थित उस्मान शाही क्षेत्र के एक घर में छापेमारी करते हुए 1.5 किलो सूखा गांजा बरामद किया। छापेमारी में आरोपियों के पास से 3 खंजर भी जब्त हुए, जिसके बाद मामले की जानकारी संबंधित पुलिस को दी गई।
एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों द्वारा सालारजंग संग्रहालय के निकट गांजा बेचे जाने की सूचना के बाद छापेमारी करते हुए शाहबाज खान, सैयद महबूब अली तथा मोहम्मद नोमान को गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद शाहबाज के घर की भी तलाशी ली गई, इस दौरान 3 खंजर बरामद हुए।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने की खुदकुशी
खंजरों के बारे में पूछताछ करने पर आरोपियों ने उनके दुश्मन अधिक होने के कारण आत्मरक्षा और डर पैदा करने के लिए रखने का खुलासा किया। इसके बाद मामले की चारमीनार पुलिस को जानकारी दी गई। एक ओर चारमीनार की आबकारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया, जबकि दूसरी ओर चारमीनार पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में, शेख, समीर, सैब, अजीज तथा मजीद की तलाश चल रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



