डम्पिंग यार्ड में लिफ्ट गिरने से 3 मज़दूरों की मौत

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र जवाहरनगर थाना परिधि के अंतर्गत डम्पिंग यार्ड में लिफ्ट गिरने से तीन मज़दूरों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आज सुबह डम्पिंग यार्ड के पॉवर प्रोजेक्ट फेस-2 में चिमनी का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान अस्थाई तौर पर लगाई गई लिफ्ट के तार टूट जाने के कारण लिफ्ट ऊँचाई से गिर गई।

इस हादसे में उत्तर-प्रदेश निवासी सुरेश सरकार (21), प्रकाश मंडल (24) और अमित राय (20) बुरी तरह से घायल हो गए थे। तीनों को स्थानीय श्रीकारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने जाँच-पड़ताल कर तीनों मजदूरों के शव पोस्टमॉर्टम के शव गांधी अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया।

Ad

यह भी पढ़ें… सिंदूर बने अंगारे, पाकिस्तान और पीओके स्थित नौ आतंकी ठिकाने उड़ाए गये

Exit mobile version