मल्काजगिरी निगम आयुक्त ने किया कई क्षेत्रों का दौरा

Ad

हैदराबाद, मल्काजगिरी नगर निगम आयुक्त विनय कृष्ण रेड्डी ने प्रजा पालना, प्रगति प्रणालिका के तहत टेलीफोन कॉलोनी, आर.के. पुरम रोड नंबर-1 और चित्रा लेआउट क्षेत्रों का दौरा किया। दौरे के दौरान आयुक्त ने सड़कों के किनारे की स्थिति, जलापूर्ति विभाग द्वारा की जा रही सिल्ट सफाई, निर्माण मलबे के प्रबंधन और दुकानों के बाहर लगाए गए डस्टबिन की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

कृष्ण रेड्डी ने अधिकारियों को अपार्टमेंट परिसरों में गार्डनिंग को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। चित्रा लेआउट में स्थानीय निवासियों और कॉलोनी असोसिएशन के प्रतिनिधियों ने आयुक्त से मुलाकात कर इलाके में बढ़ रही जंगली सुअरों की समस्या को नियंत्रित करने की माँग की।

स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि वर्ष 2023 में इस क्षेत्र में मंदिर निर्माण के लिए लगभग 1000 गज भूमि आवंटन का अनुरोध किया गया था और सर्वे व मार्किंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन अंतिम अनुमति अभी लंबित है। आयुक्त ने क्षेत्र में स्थापित ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर का निरीक्षण किया। साथ ही पार्क में टहलने आए नागरिकों से बातचीत कर आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button