लाइफ साइंसेज क्षेत्र में 300 करोड़ का निवेश : श्रीधर बाबू
हैदराबाद, आईटी व उद्योग मंत्री श्रीधर बाबू ने बताया कि अमेरिका की कैम्ब्रिज आइसोटोप लैबोरेटरीज और स्थानीय कंपनी केम तत्व चिरल सॉल्यूशंस मिलकर अत्याधुनिक विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए आगे आई हैं। ये कंपनियाँ अगले तीन सालों में 300 करोड़ का निवेश करेंगी।
मंत्री ने बताया कि हैदराबाद जीनोम वैली फेज-4 में आने वाली इस परियोजना से 250 लोगों को नौकरी मिलेगी। उन्होंने आज एक बयान में कहा कि इन दोनों कंपनियों के सीईओ सचिवालय में उनसे मिले और निवेश करने के लिए सहमति व्यक्त की। इस अत्याधुनिक विनिर्माण केंद्र में आइसोटोप लेबल वाले कंपाउंडों का उत्पादन होगा।
यह भी पढ़ें… कोंडागट्टू हनुमान मंदिर का होगा तितिदे जैसा विकास : बंडी संजय
इस परियोजना के पूरा होने पर देश इन आयातों पर अपनी निर्भरता कम कर सकेगा। उन्होंने आगे बताया कि इनका इस्तेमाल औषधि शोध, मेटाबोलिक अध्ययन, डायग्नोस्टिक टेस्ट, आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑर्गेनिक इलेक्ट्रोल्यूमिनसेंट मटीरियल्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर किया जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





