ईरान-इजराइल जंग के कारण 3 हजार उड़ानें रद्द
अमेरिका , अमेरिका और इजराइल के ईरान पर किए गए हमलों की वजह से दुनिया भर की हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हो गई है। सोमवार को भी सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे लाखों यात्री अलग-अलग देशों में फंसे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइनों के शेयरों में भी गिरावट आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने संकेत दिया है कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई चार से पांच हफ्ते तक चल सकती है। इससे हवाई यात्रा में अनिश्चितता और बढ़ गई है।
कोविड-19 महामारी के बाद सबसे बड़ा हवाई संकट
मिडिल ईस्ट के कई बड़े हवाई अड्डे बंद हैं। खासकर दुबई इंटरनेशनल एयरलाइन, जो दुनिया का सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा माना जाता है, लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा। यह स्थिति कोविड-19 महामारी के बाद सबसे बड़ा हवाई संकट मानी जा रही है।
मिडिल ईस्ट के ऊपर से उड़ानें रद्द होने के कारण हजारों सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं। सोमवार सुबह तक 1,239 उड़ानें पहले ही रद्द हो चुकी थीं। दुबई की एमिरेट्स अबू धाबी की एतिहाद एयरवेज और दोहा की कतर एयरवेज ने मिलकर सैकड़ों उड़ानें रद्द की हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइट के अनुसार, शनिवार को लगभग 2,800 उड़ानें और रविवार को 3,156 उड़ानें रद्द की गईं।(भाषा)
यह भी पढ़े– नामपल्ली अपराध न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



