मल्काजगिरी में पकड़े गए 318 शराबी वाहन चालक
हैदराबाद, मल्काजगिरी की यातायात पुलिस ने 26 अप्रैल से 2 मई के बीच शराबी वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए कुल 318 वाहन चालकों को नशे की हालत में पकड़ा।
यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि अलवाल की यातायात पुलिस ने 25, तिरुमलगिरी यातायात पुलिस ने 22, बेगमपेट यातायात पुलिस ने 50, गोपालपुरम यातायात पुलिस ने 35, मल्काजगिरी यातायात पुलिस ने 62, जवाहरनगर यातायात पुलिस ने 15, उप्पल यातायात पुलिस ने 22, एल.बी. नगर यातायात पुलिस ने 44, वनस्थलीपुरम यातायात पुलिस ने 13, कुशाईगुड़ा यातायात पुलिस ने 10 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए।
यह भी पढ़ें… कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : सज्जनार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



