गांजे की खेती करने वाले 4 गिरफ्तार, 180 किलो पौधे जब्त

हैदराबाद, राज्य के आदिलाबाद स्थित सल्यादा में गांजे के खेती करने के आरोप में 4 किसानों को गिरफ्तार करते हुए लगभग 180 किलो गांजे के पौधे जब्त किए गए।पुलिस अधीक्षक अखिल महाजन ने बताया कि सल्यादा के चाकटी सोनेराव, दुरवा लवकुश, अरका जंगाबाबू और दुरवा अरुण अपने खेतों में गांजे के पौधे उगा रहे थे।

विश्वस्त सूत्रों के जरिए जानकारी मिलने के बाद छापेमारी करते हुए चारों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान सोनेराव के खेत से 17, लवकुश के पास से 86, जंगा बाबू के पास से 31 व अरुण के पास से 46 पौधे जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी गांजे के खेती करने के बाद अन्य जिलों तक पौधों की सप्लाई कर रहे थे।

अधीक्षक ने इस प्रकार के मामलों की शिकायत व्हाट्सअप नंबर 8712659973 पर करने की अपील करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी। इस दौरान उटनूर की एएसपी काजल सिंह, इच्छोड़ा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर भीमेश, सब-इंस्पेक्टर तिरुपति के अलावा अन्य उपस्थित थे। अधीक्षक ने इस प्रकार के मामलों की शिकायत व्हाट्सअप नंबर 8712659973 पर करने की अपील करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी। इस दौरान उटनूर की एएसपी काजल सिंह, इच्छोड़ा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर भीमेश, सब-इंस्पेक्टर तिरुपति के अलावा अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button