कोठी महिला कॉलेज की 40 छात्राएं फोन हैक का शिकार, पुलिस जांच में जुटी

हैदराबाद, साइबर जालसाजों ने कोठी वुमेन्स कॉलेज की लगभग 40 छात्राओं को निशाना बनाते हुए व्यक्तिगत जानकारियां, हाजिरी का रिकॉर्ड और स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्राप्त करने की कोशिश की। बताया गया कि कॉलेज के एक प्रोफेसर ने शिकायत की है कि लगभग 40 छात्राओं को एक ही तरह फोन कॉल्स करते हुए गोपनीय जानकारियां पूछी गयी हैं।

सुल्तान बाजार पुलिस ने बताया कि कई छात्राओं को संदिग्ध कॉल्स आए, जिनमें अज्ञात कॉलर्स ने व्यक्तिगत जानकारियां, हाज़िरी रिकॉर्ड और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मांगना शुरू किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कॉल करने वाले व्यक्तियों ने विश्वविद्यालय के सहयोग से स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित करने के नाम पर जानकारियां पूछी और छात्राओं को उसमें भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया।

इस संदिग्ध कॉलिंग ने कई छात्राओं में भय का माहौल उत्पन्न कर दिया और उन्हें यह समझने में मदद नहीं मिली कि यह एक संगठित साइबर धोखाधड़ी है। फिलहाल, पुलिस यह जांच कर रही है कि कहीं छात्राओं के व्यक्तिगत डेटा का कोई आंतरिक लीकेज तो नहीं हुआ है। इस मामले में पुलिस आंतरिक व्यक्ति की संलिप्तता से भी इनकार नहीं कर रही है। पुलिस साइबर अपराध टीम के माध्यम से फिशिंग लिंक की जांच कर रही है, जिनके जरिए छात्राओं के मोबाइल फोन हैक किए गए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button