जिनेश्वर मंडल का 42वाँ स्थापना व स्वतंत्रता दिवस आयोजित
हैदराबाद, महावीर भवन में महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर संघ चातुर्मास व्यवस्था समिति द्वारा कनकप्रभाजी म.सा. की निश्रा में जिनेश्वर मंडल का 42वाँ स्थापना दिवस एवं 79वाँ स्वतंत्रता दिवस पद्मावती महापूजन, 108 सहजोड़े के साथ मनाया गया। अवसर वपर राष्ट्रीय ध्वज एवं जैन ध्वज फहराया गया। आज यहाँ प्रचार-प्रसार मंत्री उत्तम संकलेचा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूज्यश्री की मंगल प्रार्थना के पश्चात पद्मावती महापूजन का हुआ।
प्रभु पार्श्वनाथ की अधिष्टायिका माँ पद्मावती की अष्ट प्रकारी पूजा की गई। सभी को माँ पद्मावती का यंत्र और म.सा. द्वारा मंत्रित रक्षा पोटली दी गई। पूजन को पढ़ाने के लिए उज्जैन से पंकज चोपड़ा विधिकारण के तौर पर और संगीतकार वत्सल चोपड़ा उपस्थित थे। माता के बारे में संपूर्ण जानकारी पूजा के माध्यम से दी गयी। आरती, चैत्यवंदन एवं शांति कलश का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात म.सा. ने जिनेश्वर मंडल के सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि जिनशासन के सभी कार्यों में मंडल की भूमिका सर्वोपरी है। अधिक से अधिक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों से सभी जुड़ें। इस दौरान विधिकारक एवं संगीतकार पंकज चोपड़ा एवं वत्सल चोपड़ा का बहुमान किया गया। अल्पाहार के लाभार्थी भीखी देवी केसरीमल संकलेचा एवं मुख्य पीठिका के लाभार्थी खमादेवी छगनलाल संकलेचा परिवार रहे।
यह भी पढ़ें : श्रमणोपासक संघ में सुयशाजी ने सुनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का प्रसंग
जिनेश्वर मंडल द्वारा लाभार्थी परिवार एवं सभी सहयोगियों का बुहमान किया गया। महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर संघ, चातुर्मास व्यवस्था समिति, भोजन समिति, सहयोगी मंडल केयूप केएमपी, ज्ञान वाटिका, मंदिर के पुजारी एवं सकल संघ का अध्यक्ष और मंत्री ने आभार व्यक्त किया। संजय मांडोत एवं अभिषेक संकलेचा ने सभी के सहयोग के लिए आभार जताया। चातुर्मास संयोजक हस्तीमल हुंडिया ने अधिक से अधिक संख्या में सभी से प्रवचन में भाग लेने का आग्रह किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



