एसएलबीसी तेलंगाना की 44वीं तिमाही समीक्षा बैठक संपन्न

हैदराबाद, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी), तेलंगाना ने दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही के लिए तेलंगाना राज्य में बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा हेतु आज हैदराबाद के होटल मैरीगोल्ड में अपनी 44वीं तिमाही समीक्षा बैठक आयोजित की।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समीक्षा बैठक में तेलंगाना राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त, योजना, ऊर्जा मंत्री भट्टी विक्रमार्का मल्लू, कृषि, विपणन, सहकारिता और हथकरघा और कपड़ा मंत्री तुम्माला नागेश्वर राव, तेलंगाना सरकार के विशेष मुख्य सचिव (वित्त) के. रामकृष्ण राव, आईएएस, अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव एन. श्रीधर, आईएएस, बीसी कल्याण विभाग के सचिव ई. श्रीधर, आईएएस, नाबार्ड, हैदराबाद के मुख्य महाप्रबंधक उदय भास्कर, आरबीआई, हैदराबाद के उप महाप्रबंधक टी. जगदीश कुमार, एसबीआई, हैदराबाद सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक राजेश कुमार, एसएलबीसी, तेलंगाना के संयोजक व एसबीआई के महाप्रबंधक प्रकाश चंद्र बरोर व भारत सरकार और तेलंगाना सरकार के विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, निजी क्षेत्र के बैंकों, आरआरबी, एसएफबी, भुगतान बैंकों के अधिकारी, कृषि और एमएसएमई के विभिन्न संघों के प्रतिनिधि आदि ने भाग लिया।

बैंकों के प्रदर्शन में वृद्धि

समीक्षा बैठक में एसबीआई, हैदराबाद सर्कल के सीजीएम राजेश कुमार ने दिसंबर 2024 तिमाही के दौरान तेलंगाना में बैंकों का प्रदर्शन विवरण प्रस्तुत किया। विवरण के अनुसार वित्त वर्ष 2024ö25 के दौरान अब तक बैंकों की कुल जमा राशि में 36,915 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और कुल जमा राशि 8,16,868 करोड़ रुपये हो गई।

बैंकों के पास कुल अग्रिम राशि में 74,865 करोड़ रुपये की वफद्धि हुई और सभी बैंकों की अग्रिम राशि 10,53,924 करोड़ रुपये हो गई। सीडी अनुपात 100 प्रतिशत से ऊपर बना हुआ है जो इस तिमाही के अंत तक भी 129.53 प्रतिशत पर बना हुआ है। पहली 3 तिमाहियों के दौरान, बैंकों ने 58,791 करोड़ रुपये के अल्पकालिक उत्पादन त्रण वितरित किए हैं, जो लक्ष्य का 64.75 प्रतिशत हासिल हुआ है।

बैंकों द्वारा वितरित त्रण और वित्तीय समावेशन प्रयास

बैंकों ने कृषि संबद्ध, कृषि अवसंरचना और कृषि को निवेश त्रण के रूप में 49,964 करोड़ रुपये वितरित किया। बैंकों ने चालू वित्त वर्ष के दौरान प्राथमिकता क्षेत्र के अंतर्गत 487 करोड़ रुपये के शिक्षा त्रण और 2,781 करोड़ रुपये के आवास त्रण वितरित किया। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) खंड के लिए, बैंकों ने 1,00,862 करोड़ रुपये वितरित किए हैं, जो लक्ष्य का 77.80 है।

उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत, बैंकों ने 8,441 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जो वार्षिक लक्ष्यों का 61.01 प्रतिशत है। बैंकों ने मिलकर प्राथमिकता क्षेत्र के अंतर्गत उधारकर्ताओं के विभिन्न वर्गों को 2,16,112 करोड़ रुपये की राशि वितरित की है, जो लक्ष्य का 72.41 प्रतिशत है। साथ ही वित्तीय समावेशन के मोर्चे पर राज्य में बैंकों के पास 122.37 लाख पीएमजेडीवाई खाते हैं और 100.90 लाख यानी 82.45 प्रतिशत पीएमजेडीवाई खाते आधार से जुड़े हैं। 88.02 लाख यानी 71.93 प्रतिशत पीएमजेडीवाई खातों को रूपे कार्ड जारी किए गए हैं।

जहां तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का सवाल है, बैंकों ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत 182.52 लाख ग्राहकों और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के तहत 84.75 लाख ग्राहकों को कवर किया है। 21.27 लाख ग्राहकों ने अटल पेंशन योजना के लिए सदस्यता ली है।

कृषि और सूक्ष्म उद्यमों पर ध्यान केंद्रित करने पर बल

कृषि अवसंरचना निधि के तहत बैंकों ने अब तक 3200 करोड़ रुपये के संचयी लक्ष्य के मुकाबले 3018 करोड़ रुपये मंजूर किया। अवसर पर कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने कृषि और संबद्ध गतिविधियों के अंतर्गत वार्षिक लक्ष्य प्राप्त करने पर बैंकों द्वारा अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने विभिन्न लक्ष्यों को प्राप्त करने में बैंकों के प्रयासों की सराहना करते हुए बैंकों से कृषि, कमजोर वर्गों और स्वयं सहायता समूहों को त्रण देने पर अधिक ध्यान पेंद्रित करने की मांग की। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक सूक्ष्म उद्यमों को त्रण से जोड़ा जाना चाहिए, जिससे परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। उन्होंने सभी बैंकों से राज्य सरकार की एक अन्य प्रमुख योजना, इंदिरा महिला शक्ति योजना में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की, ताकि एसएचजी महिलाओं को सौर ऊर्जा संयंत्रों सहित संभावित आय सृजन गतिविधियों के लिए त्रण प्रदान करके सशक्त बनाया जा सके।

एन. श्रीधर, आईएएस, ई. श्रीधर, आईएएस, उदय भास्कर, टी. जगदीश कुमार ने भी अवसर पर विचार व्यक्त किए। बैठक का समापन एसएलबीसी तेलंगाना के संयोजक प्रकाश चंद्र बरोर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button