कारवान में 6.55 किलो गांजे के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स व धूलपेट की आबकारी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 6.55 किलो गांजे के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि 4 अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों के जरिए जानकारी मिलने के बाद कारवान के अमलापुर स्थित एक मकान में छापेमारी कर 6.55 किलो गांजे के साथ के. पवन सिंह (19) को गिरफ्तार किया गया।

पवन से पूछताछ के बाद अमलापुर के के. केदारनाथ सिंह (19), ठाकुर आकाश सिंह उर्फ भोलू (29), हबीबनगर के एच. राजू (25), एस. राहुल (19) को गिरफ्तार किया गया, जबकि धूलपेट, यतीमखाना के पास रहने वाले राजू सिंह उर्फ हड्डी राजू, ओडिशा के सुशांत कुमार स्वैन, धूलपेट के दुर्गेश सिंह, आसिफनगर के एम. राहुल की तलाश चल रही है। आरोपियों से गांजा खरीदने के बाद शेख बशीर, एम. साई दत्तुचारी, के. दिलीप को भी नोटिस जारी करते हुए आगे की जाँच चल रही है।

यह भी पढ़ें… लंबित लाइसेंस शुल्क की वसूली तेज करने के निर्देश

अंजी रेड्डी ने बताया कि आकाश, राजू, राहुल व हड्डी राजू की चंचलगुड़ा जेल में रहने के दौरान ओडिशा के सुशांत से दोस्ती हुई थी। सुशांत ने इन्हें जमानत कराने के बाद काफी कम दाम में गांजा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सुशांत के लिए एडवोकेट की व्यवस्था की गई और जमानत पर बाहर आने के बाद सुशांत ने अपना वादा निभाते हुए आरोपियों को कम पैसों में गांजा भी उपलब्ध करवाया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में एसटीएफ के सब-इंस्पेक्टर ए. मधु, भरत कुमार समेत टीम की अहम भूमिका रही। धूलपेट की आबकारी पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button