2.2 किलो हशीश ऑयल के साथ 5 गिरफ्तार
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने 2.2 किलो हशीश ऑयल के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि भद्राचलम चेक पोस्ट के पास से ओडिशा के अजीत नागा (20), अरुण पंगी (25), नंदा खोसला (26), राबी मुदुली (20) व गोपाल हन्तल (34) को 2.2 किलो हशीश ऑयल के साथ गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़े : हैदराबाद : 24 घंटे के भीतर चोर गिरफ्तार चुराई गई संपत्ति बरामद
पूछताछ में आरोपियों ने अपने गृह राज्य से हशीश ऑयल खरीदने के बाद तेलंगाना में सप्लाई करने का खुलासा किया। आरोपियों के पास से 2.2 किलो हशीश ऑयल, 5 सेलफोन्स जब्त किये गये। आरोपियों को आगे की कार्रवाई के तहत संबंधित आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



