स्थानांतरित किये गये 5 पुलिस उप-अधीक्षक
हैदराबाद, तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी ने पाँच पुलिस उप-अधीक्षकों को स्थानांतरित करते हुए उन्हें विभिन्न पदों पर नियुक्त किया। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि साइबराबाद के एसीपी (अपराध) एस. कृष्णप्रसाद को स्थानांतरित कर उन्हें साइबराबाद के ही महिला और बाल संरक्षण विभाग के एसीबी पद पर नियुक्त किया गया।
यह भी पढ़े : रसायन से पकाए गए आमों से सावधान : सज्जनार
हैदराबाद के सिटी सुरक्षा विंग के एसीपी एन.वी. सत्यनारायण को एसीपी सीपीटीसी मुख्यालय हैदराबाद स्थानांतरित किया गया। करीमनगर ज़िला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के डीएसपी बी. मोहन को डीएसपी इंटेलीजेन्स, टीजीसीएसबी के डीएसपी एसपी हरिकृष्णा को साइबराबाद के आर्थिक अपराध विंग के एसीपी पद पर स्थानांतरित किया गया। इसके अलावा साइबराबाद के आर्थिक अपराध विंग के एसीपी बी. सोमनारायण सिंह को स्थानांतरित कर उन्हें तेलंगाना पुलिस मुख्यालय रिपोर्ट करने के आदेश दिए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



