अगले चुनाव में महिलाओं को 50 सीटें : रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में महिला आरक्षण लागू होने जा रहा है और वे अगले चुनाव में महिलाओं को 60 विधायक सीटें देने की जिम्मेदारी लेंगे। उन्होंने कहा कि स्व.राजीव गांधी की सरकार के प्रयासों के चलते राजनीति में महिलाओं को आरक्षण मिल रहा है। सीएम ने आज राजेंद्रनगर स्थित कृषि विश्वविद्यालय में रुद्राक्ष का पौधा लगाकर वन महोत्सव-2025 का उद्घाटन किया।

अवसर पर उन्होंने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में वन व पर्यावरण मंत्री कोंडा सुरेखा, सीएम के सलाहकार वेम नरेंदर रेड्डी, सांसद मल्लू रवि सहित कई विधायक, एमएलसी, निगम अध्यक्ष और उच्च अधिकारी शामिल हुए। रेवंत रेड्डी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उनकी सरकार महिलाओं को सभी क्षेत्रों में प्रोत्साहित करते हुए आगे बढ़ रही है। इस दिशा में उठाए गए कदमों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सोलर प्लांट लगाने और सरकारी स्कूल चलाने जैसे कई जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई है।

रेवंत रेड्डी ने पौधा लगाकर वन महोत्सव मनाया

हरियाली और महिला सशक्तिकरण की दोहरी पहल

आरटीसी में महिलाओं को न केवल मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है, बल्कि महिलाओं को एक हजार बसें आरटीसी को किराए पर देने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया है। इस तरह महिला बसों का मालिक बनाया गया है। उन्होंने याद दिलाया कि विप्रो और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों की मौजूदगी वाले हाईटेक सिटी में महिला संघों द्वारा बनाए गए उत्पादों के विपणन के लिए सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

रेवंत रेड्डी ने आगे कहा कि एक करोड़ महिलाओं को करोड़पति बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने शहरी क्षेत्रों की महिलाओं से महिला समूहों में शामिल होने का आह्वान किया। साथ ही बताया कि इस वर्ष महिला समूहों को 21 हजार करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया गया है। हम सभी क्षेत्रों में लड़कियों को सबसे आगे रखने की कोशिश कर रहे हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहे हैं कि इंदिरम्मा के राज्य में महिलाएं आत्मसम्मान के साथ जी सकें।

रेवंत रेड्डी ने पौधा लगाकर वन महोत्सव मनाया

रेवंत रेड्डी ने कहा कि अगर हम प्रकृति की रक्षा करेंगे, तो प्रकृति हमारी रक्षा करेगी। वनों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सरकार ने इस वर्ष 18 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने राज्य के लोगों से अपनी माँ के नाम पर एक पौधा लगाने का आह्वान किया। उन्होंने सुझाव दिया कि हर माँ को भी अपने बच्चे के नाम पर पौधा लगाना चाहिए। अगर हर घर में कम से कम दो पौधे लगाए जाएं और उनकी देखभाल अपने बच्चों की तरह की जाए, तो पूरा तेलंगाना हरियाली से भर जाएगा।

खेलो म्हारे प्रदेश, मांडविया से तेलंगाना को मेजबानी देने की मांग

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्रीय खेल व युवा मामलों के मंत्री मनसुख एल. मांडविया से खेलो इंडिया गेम्स-2026 का आयोजन तेलंगाना में करने का अनुरोध किया। उन्होंने खेलो इंडिया के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का अवसर हैदराबाद देने की संभावना पर विचार करने का आग्रह किया। नई दिल्ली के दौरे पर गये रेवंत रेड्डी ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख एल. मंडाविया से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।

रेवंत रेड्डी ने पौधा लगाकर वन महोत्सव मनाया

अवसर पर उन्होंने अनुरोध किया कि खेलो इंडिया के तहत बुनियादी खेल ढांचे के विकास, एथलीटों के प्रशिक्षण, खेल विशेषज्ञों के चयन और अन्य कार्यक्रमों के लिए धन आवंटित किया जाए। उन्होंने आग्रह किया की भुवनगिरी में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, मल्टीपर्पज इंडोर स्टेडियम, रायगिरी में स्विमिंग पूल, महबूबनगर स्थित पालमुरु विश्वविद्यालय में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, करीमनगर स्थित शातवाहन विश्वविद्यालय में मल्टीपर्पस हॉल, हैदराबाद के हकीमपेट में तीरंदाजी रेंज, सिंथेटिक हॉकी मैदान, एलबी स्टेडियम में स्क्वॉश कोर्ट, सिंथेटिक ट्रैक, गच्ची बावली में हॉकी मैदान के नवीनीकरण और नलगोंडा स्थित महात्मा गांधी विश्वविद्यालय में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण के लिए 100 करोड़ आवंटित किया जाए।

यह भी पढ़ें… महबूबाद में भैंस से टकरायी वंदे भारत एक्सप्रेस

रेवंत रेड्डी ने बताया कि राज्य सरकार खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसमें केंद्र सरकार से पर्याप्त सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से देश में 2036 में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों में कम से कम दो खेल तेलंगाना में आयोजित करने का अनुरोध किया। इसके अलावा राष्ट्रीय खिलाड़ियों को रेल यात्रा के दौरान टिकट में रियायत देने की सुविधा पुन शुरू करने का आग्रह भी किया।   बैठक में राज्य सरकार के खेल सलाहकार ए.पी. जितेन्दर रेड्डी, सांसद मल्लू रवि, चामला किरण कुमार रेड्डी, केन्द्राय योजना एवं केन्द्र प्रायोजित योजना समन्वय के सचिव गौरव उप्पल ने भाग लिया। 

मंत्रिमंडल बैठक 10 को

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में गुरुवार, 10 जुलाई को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। दोपहर 2 बजे सचिवालय में आयोजित होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएँगे। राज्य सरकार के मुख्य सचिव रामकृष्ण राव ने अधिकारियों को मंत्रिमंडल की बैठक के मद्देनजर सभी आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button