2012 बैच के 6 आईपीएस अधिकारियों को उप-महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति
हैदराबाद, राज्य सरकार ने वर्ष 2012 बैच के 6 आईपीएस अधिकारियों को उप-पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया।
राज्य सरकार के मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव ने सरकारी आदेश संख्या 1790 जारी कर 6 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत किया। पदोन्नति प्राप्त करने वाले आईपीएस अधिकारियों में एन. श्वेता, आर. भास्कर, जी. चंदना दीप्ति, सेंट्रल डिप्यूटेशन पर कार्यरत कलमेश्वर सिग्नेवर, रोहिनी प्रियदर्शिनी और एस.एम. विजय कुमार शामिल हैं।
यह भी पढ़ें… फिल्म उद्योग को सरकार का पूरा समर्थन : कोमटिरेड्डी वेंकट रेड्डी
एन. श्वेता को पदोन्नति के साथ हैदराबाद के गुप्तचर विभाग के पुलिस उपायुक्त के पद पर बरकरार रखा गया। इसी प्रकार आर. भास्करन को पदोन्नति के साथ सीआई सेल इंटेलीजेन्स विभाग के पुलिस अधीक्षक, जी. चंदना दीप्ति को रेलवे पुलिस अधीक्षक और एस.एम. विजय कुमार को सिद्दीपेट पुलिस आयुक्त के पद पर बरकरार रखा गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



