हैदराबाद, मल्काजगिरी पुलिस आयुक्त अविनाश मोहंती ने 6 पुलिस इंस्पेक्टरों को स्थानांतरित कर उन्हें विभिन्न पदों पर नियुक्त किया।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उप्पल पुलिस इंस्पेक्टर के. भास्कर को ईओडब्ल्यू मल्काजगिरी स्थानांतरित किया। उप्पल के गुप्तचर इंस्पेक्टर वाई. रामा लिंगा रेड्डी को उप्पल इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया। अलवाल यातायात पुलिस इंस्पेक्टर सी.एच. शंकरय्या को मेडीपल्ली पुलिस थाने, एसबी मल्काजगिरी इंस्पेक्टर एस. रवि बाबू को वनस्थलीपुरम पुलिस थाने, मल्काजगिरी के गुप्तचर इंस्पेक्टर एन. श्रीशैलम को सरूरनगर पुलिस थाने और मौलाली थाने के ओएसडी एस. सैदुलू को जवाहरनगर पुलिस थाने स्थानांतरित किया गया।
इसके अलावा सरूरनगर इंस्पेक्टर वी. सैदी रेड्डी को उनके पैतृक जोन मल्टी जोन-2 भेज दिया गया। इसके अलावा जवाहरनगर इंस्पेक्टर एस. सैदय्या, साइबर अपराध पुलिस इंस्पेक्टर ए. सूर्या नायक, मेडीपल्ली इंस्पेक्टर आर. गोविंदा रेड्डी, स्पेशल ब्रांच बेगमपेट इंस्पेक्टर निरंजन रेड्डी, वनस्थलीपुरम इंस्पेक्टर टी. महेश और नाचारम के गप्तचर इंस्पेक्टर आई. जगदीश को भी मल्टी जोन-2 भेज दिया गया।
यह भी पढ़े: उस्मानिया अस्पताल के स्थानांतरण पर स्पष्टीकरण तलब
