खेलों के लिए 646 करोड़ बजट आवंटित

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना खेल प्राधिकरण के चेयरमैन ए. शिवसेना रेड्डी ने इस वर्ष खेलों के लिए बजट में 646 करोड़ रुपये आवंटित करने पर खुशी जताई। प्राधिकरण के मुख्य कार्यालय एल.बी. स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी एवं भट्टी विक्रमार्क के चित्रों का दुग्धाभिषेक किया गया।

चेयरमैन ने कहा कि पिछली बार के बजट के 426 करोड़ को बढ़ाकर 646 करोड़ किया गया। इससे पता चलता है कि खेलों के प्रति अधिक प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बजट राशि से तेलंगाना के विभिन्न ज़िलों में खेल अकादमी एवं स्पोर्ट्स स्कूलों की स्थापना की जाएगी, जिसमें तेलंगाना के खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केसीआर सरकार के दौरान 10 वर्ष तक खेलों को नजरअंदाज किया गया, लेकिन मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने खेल के लिए कटिबद्धता के तौर पर विश्व स्तरीय विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएँ हैदराबाद में आयोजित करने के लिए अधिक बजट आवंटित किया। (सी. सुधाकर)

यह भी पढ़ें… ट्रॉफी पर नजर, टीम बॉन्डिंग पर फोकस : अय्यर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button