साइबर अपराध के 6 मामलों में 7 आरोपी धरे गए

हैदराबाद, मल्काजगिरी पुलिस आयुक्तालय की साइबर अपराध पुलिस ने पिछले सप्ताह साइबर ठगी के 6 मामलों को सुलझाकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में साइबर अपराध पुलिस उपायुक्त एस.वी. नागलक्ष्मी ने बताया कि साइबर ठगी के 6 मामलों में इन्वेस्टमेंट फ्रॉड के तीन मामले और मैट्रिमोनियल फ्रॉड, लोन ऐप फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड का एक-एक मामला शामिल है। उन्होंने बताया कि 2.25 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट फ्रॉड के मामले में मामिल्लागुड़ेम, खम्मम निवासी रियल इस्टेट व्यापारी वल्लेपु सोमराजू (34) को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े: साइबर अपराध पुलिस : दिसंबर में 43 साइबर अपराधी अरेस्ट

1.09 करोड़ रुपये के डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के मामले में शेरीलिंगमपल्ली, रंगारेड्डी ज़िला निवासी धनुष कल्ली को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार 58.68 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट फ्रॉड के मामले में राविराल्ला ग्राम, हयातनगर निवासी नक्का विजय कुमार और 80 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट फ्रॉड के मामले में सोमाजीगुड़ा निवासी आर. अप्पला स्वामी और पी. कोटेश को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 2.04 लाख रुपये के लोन ऐप फ्रॉड के मामले में मुंबई निवासी के. साईनाथ और रोहित को गिरफ्तार किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button