हरे कृष्ण स्वर्ण मंदिर में 7वाँ वार्षिक ब्रह्मोत्सव 14 नवंबर से

हैदराबाद, बंजारा हिल्स स्थित हरे कृष्ण स्वर्ण मंदिर का 7वाँ वार्षिक ब्रह्मोत्सव शुक्रवार, 14 से 19 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। हरे कृष्ण मूवमेंट हैदराबाद के अध्यक्ष श्री सत्य गौर चंद्र दास प्रभु ने आगामी ब्रह्मोत्सव का निमंत्रण पोस्टर जारी किया। उन्होंने समारोह के बारे में कहा कि तेलंगाना के प्रथम स्वर्ण मंदिर में छह दिनों के दिव्य उत्सव के साथ 7वाँ श्री ब्रह्मोत्सव आनंदपूर्वक मनाया जाएगा।

श्री सत्य गौर चंद्र दास प्रभु ने कहा कि यह उत्सव विस्तृत अनुष्ठानों, कीर्तन और भक्ति सेवाओं के माध्यम से भगवान का सम्मान करने की प्राचीन परंपरा को जारी रखता है। उन्होंने सभी को समारोहों में सक्रिय रूप से भाग लेने और परम भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया। ब्रह्मोत्सव मंदिर और उसके देवताओं के अभिषेक के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाला पवित्र वार्षिक उत्सव है। सभी मंदिरों में देवताओं के अभिषेक समारोह को ब्रह्मोत्सव के रूप में मनाना एक प्रथा है। इन प्राचीन परंपराओं को जारी रखते हुए प्रतिवर्ष उत्सव का आयोजन किया जाता है।

यह भी पढ़ें… अत्तापुर में मासिक सत्संग: स्वामी प्रदीपानंद ने उजागर किया शिष्य धर्म का रहस्य

महासंप्रोक्षण के साथ होगा उत्सव का समापन

मंदिर में ब्रह्मोत्सव शुक्रवार, 14 नवंबर को प्रातकाल श्री लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मूलवर और उत्सव के अभिषेक समारोह के साथ शुरू होगा। शाम को वैनतेय प्रतिष्ठा और अंकुरार्पण होगा। 15 नवंबर को ध्वजा आरोहण और अन्य महत्वपूर्ण अनुष्ठान होंगे। शाम को श्री लक्ष्मी नरसिंह स्वामी की उँजाला सेवा होगी। 16 नवंबर को महासुदर्शन होम, हनुमद वाहन और श्री राधा गोविंद झूलन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। 17 नवंबर को सुबह छप्पन भोग और शाम को पवित्र श्री भू सहित नरसिंह स्वामी कल्याणोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 18 नवंबर को गरुड़ वाहन और झूलन उत्सव का आयोजन होगा।

ब्रह्मोत्सव का सबसे शुभ उत्सव 19 नवंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत सुबह महापूर्णाहुति, उत्सव अभिषेक और चक्र स्नान से होगी। इसके बाद श्रीश्री राधा गोविंदा, श्री लक्ष्मी नरसिंह स्वामी, श्री निताई गौरांग और श्रील प्रभुपाद उत्सव विग्रहों का भव्य 108 कलश महाचूर्णाभिषेक होगा। शाम के समय महासंप्रोक्षण के साथ उत्सव का समापन होगा। कार्यक्रम में देश भर से प्रतिष्ठित शासी निकाय के सदस्य, मंदिर अध्यक्ष, मण्डली के सदस्य, युवा और श्रद्धालु शामिल होंगे। मंदिर में प्रसाद वितरण और आगंतुकों की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सभी से इसका लाभ लेने का आग्रह किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button