जेसीआई बंजारा हैदराबाद की 7वीं आम सभा आयोजित
हैदराबाद, जेसीआई बंजारा हैदराबाद की 7वीं आम सभा का आयोजन बंजारा हिल्स स्थित होटल आला लिबर्टी में किया गया। अवसर पर सभी को आपातकाल के दौरान जीवन रक्षक तकनीक की जानकारी दी गई।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में सदस्यों को मुख्य अतिथि डॉ. एवीएसएस सुब्रमण्यम कुमार ने आपातकालीन प्रतिक्रिया और जीवन रक्षक तकनीक पर विशेष जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. बी. शिवानंद ने दबाव और अव्यवस्था को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने के लिए सदस्यों को शांत और व्यावहारिक तरीकों से मार्गदर्शन दिया। सत्र में मंच पर प्रशिक्षकों के साथ तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।
अवसर पर परियोजना समन्वयक कमल जैन, निखिल बाहेती, लक्ष्मीनारायण मोदानी, उदय अग्रवाल, परियोजना सलाहकार दिलीप चितलांग्या, सचिव विकास मेहता, निवर्तमान अध्यक्ष अभिषेक भक्कड़, अध्यक्ष सर्वेश मालानी, महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष भगवती मालानी, उपाध्यक्ष प्रिया तोतला, दिलीप कोठारी, बृजेश शाह, अल्पेश कानूनगो, जीत भट्ट, रोहित काबरा, अंकित तोतला, अंकित भंसाली, कृष्णा तोष्णीवाल, सौरभ गुप्ता, भरत चंदा, नितिन गुप्ता, ऋषभ जैन, मनीष काबरा, सोमेश झँवर, शशांक मालपानी, राजेश बंग व कृष्ण कुमार सोनी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… जेसीआई हैदराबाद का डेक्कन धमाल तंबोला सीजन 11 सम्पन्न
कार्यक्रम में शरद काबरा, दमनदीप सिंह, पुनीत गर्ग, आकाश जाजू, रूपेश बियानी, अक्षय मनियार, कमलेश भाँगड़िया, विनय जैन, अनमोल अग्रवाल, श्याम मोदानी, राहुल तापड़िया, अंकित राठी, महिला सशक्तिकरण टीम की तृप्ति बाहेती, स्नेहा तापड़िया, नेहा जैन, स्वाति अग्रवाल, मोनिमा भंसाली, दृष्टि जैन, प्रियंका मोदी, शिल्पी मित्तल, चंदन जैन, शिल्पी गुप्ता, सोनिया भक्कड़, दिव्या झँवर, मानसी मालपानी, मीनाक्षी बंग, माधुरी जाजू, पूर्णिमा बियानी, समीक्षा जैन, अनुराधा चितलांगिया, स्वाति काबरा, कुसुम काबरा, माधुरी मनियार, पूनम भांगड़िया, पूनम गर्ग, उज्ज्वला काबरा, साक्षी कुकरेजा, सोनी भट्ट व अन्य भी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



