सन्तोष कुमार झा राजभाषा सम्मान से अलंकृत

Ad

हैदराबाद, विश्व हिन्दी साहित्य सेवा संस्थान, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) द्वारा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साहित्य अधिवेशन के दूसरे दिन नैनी, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) स्थित जगतपिता ब्रह्मदेव धर्मशाला, देवरख में हिन्दी संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ. सुरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि संस्कृत और हिन्दी एक ही संस्कृतिक परंपरा की भाषाएँ हैं। अंग्रेजी जानना आवश्यक है, पर हिन्दी की कीमत पर नहीं। विशिष्ट अतिथि डॉ. एन. बी. सिंह हरियाली गुरु थे। अवसर पर अनेक साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में कोंकण रेलवे के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा प्रसिद्ध कवि सन्तोष कुमार झा को उनके नेतृत्व में किए जा रहे उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन हेतु राजभाषा सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया।

Ad

यह भी पढ़ें… पहनने योग्य पुराने कपड़ों का संग्रहण शिविर सम्पन्न

उनके चार काव्य संग्रह उन्मुक्त, सूरज का वारिस, फूल, कलम और बंदूक तथा स्याही का सिपाही प्रकाशित हो चुके हैं। अन्य सम्मानित साहित्यकारों में डॉ. वंदना अग्निहोत्री, डॉ. सीमा वर्मा, डॉ. विजयलक्ष्मी, रजनी प्रभा, फरहत, राणा प्रताप सहित अनेक शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीमा वर्मा एवं रश्मि चौबे ने किया। डॉ. गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button