दि हैदराबाद कटपीस क्लॉथ मर्चेंट्स असोसिएशन के चुनाव हेतु नामांकन पत्र दाखिल किए गए
						हैदराबाद, दि हैदराबाद कटपीस क्लॉथ मर्चेंट्स असोसिएशन के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। जारी प्रेस विज्ञप्ति में चुनाव अधिकारी मुकुंदलाल अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु बालकिशन अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद हेतु पंकज कुमार अग्रवाल एवं रवींद्र कुमार अग्रवाल, मानद मंत्री पद हेतु सुनील कुमार अग्रवाल, सहमंत्री पद हेतु अचल कुमार गुप्ता एवं पंकज कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु शेष कुमार गोयल के नामांकन पत्र प्राप्त हुए।

कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु 17 सदस्यों के नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें अनिल कुमार शर्मा, अशोक कुमार बंसल, चेतन प्रकाश, दीपक गोयल, धीरज गुप्ता, जयप्रकाश अग्रवाल, मदन मोहन शर्मा, पंकज कुमार मित्तल, पुरुषोत्तम असावा, राजेश कुमार अग्रवाल, रवि सराफ, रोहित कुमार अग्रवाल, शैलेश कुमार अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, टी. सुनील कुमार, उदित गोयल, विजय कुमार अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किए।
यह भी पढ़ें… निर्दोष भवन खैरताबाद में दक्षिण भारत कान्यकुब्ज सभा की दीपावली स्नेह मिलन तैयारी बैठक आयोजित
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 5 नवंबर है। आवश्यकता अनुसार चुनाव 9 नवंबर को अग्रवाल शिक्षा समिति के प्रांगण में संपन्न होंगे। चुनाव अधिकारी मुकुंदलाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सदस्य अशोक कुमार बंसल, विनय जैन व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।




