टीजीएसआरटीसी के तारनाका अस्पताल को मिला एनएबीएच प्रमाण
गुणवत्तापूर्ण इलाज की दिशा में बड़ी उपलब्धि
हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) के तरनाका स्थित अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एंट्री-लेवल सर्टिफिकेशन (एनएबीएच) प्राप्त किया। यह प्रमाण अस्पताल द्वारा गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं और रोगी सुरक्षा के प्रति की कोशिशों का प्रमाण है।
निगम द्वारा बताया जाता है कि पिछले कुछ वर्षों में टीजीएसआरटीसी अस्पताल ने आधुनिक चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ क्लीनिकल सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार किए। अस्पताल में उन्नत आपातकालीन और क्रिटिकल केयर सेवाएं, मॉड्यूलर सुपर-स्पेशियलिटी ऑपरेशन थिएटर, पूरी तरह कार्यरत कैथ लैब तथा आपातकालीन हृदय उपचार सुविधाएं विकसित की गई हैं। इससे मरीजों को समय पर सुरक्षित और विशेषज्ञ इलाज उपलब्ध हो पा रहा है।



यह भी पढ़े: टीजीएसआरटीसी में बस ड्राइवरों पर फोन बैन
अस्पताल अब अपने 100 सीटों वाले बी.एससी. नर्सिंग कॉलेज, वोकेशनल कॉलेज और डीएनबी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स और जनरल मेडिसिन) से भी जुड़ा हुआ है। इससे स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार किए जा रहे हैं। एनएबीएच प्रमाणन अस्पताल की गुणवत्ता, रोगी सुरक्षा, नैतिक चिकित्सा पद्धतियों और मेडिको-लीगल अनुपालन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस उपलब्धि पर अस्पताल की सुपरिटेंडेंट एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलजा मूर्ति, मेडिकल एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. पी. श्रीनिवास और संपूर्ण चिकित्सा टीम को टीजीएसआरटीसी के महानिदेशक वाई. नागी रेड्डी ने बधाई दी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



