सरूरनगर में 1.1 किलो गांजे के साथ तस्कर पकड़ा गया
हैदराबाद, आबकारी विभाग की स्टेट टास्क फोर्स और सरूरनगर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में 1.1 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को धर दबोचा। यह कार्रवाई राज्य में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी और सतर्कता के तहत की गई।
आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स व सरूरनगर की आबकारी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 1.1 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। एसटीएफ द्वारा बताया जाता है कि विश्वस्त सूत्रों के जरिए जानकारी मिलने के बाद सरूरनगर में मोहम्मद जहीर नामक व्यक्ति को गांजे बेचते हुए पकड़ा गया।
आरोपी गांजा की आपूर्ति और बिक्री के लिए एक दोपहिया वाहन का उपयोग कर रहा था। गांजा के साथ-साथ बाइक को भी जब्त कर लिया गया सरूरनगर की आबकारी पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़े: 1.09 किलो गांजे के साथ 2 गिरफ्तार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



