धूलपेट में गांजा बिक्री के 2 मामले : 2.03 किलो गांजा जब्त, 6 गिरफ्तार, 10 फरार
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने धूलपेट क्षेत्र में गांजा तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ तीन अलग-अलग मामलों में 2 महिलाओं समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि कुल 10 फरार है।
एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों द्वारा गंगाबावली क्षेत्र में गांजा बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अर्जुन, नंदिनी, लड्डू और गौरंग कंत्री को गांजा बेचते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 2.03 किलोग्राम गांजा और 14 रुपये बरामद किए गए।

इस मामले में रंजन कारा, नीतु बाई, गोविंद, गौतम सिंह, दुर्गेश सिंह और रोशुलु समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया या। आरोपियों को गांजा, दोपहिया समेत आगे की कार्रवाई के लिए धूलपेट आबकारी पुलिस के हवाले किया गया।
1.25 किलो गांजे के साथ महिला समेत 2 अंदर
अंजी रेड्डी ने बताया कि एसटीएफ ने पुराना पुल क्षेत्र में छापा मारकर 1.25 किलो गांजे के साथ मनमोहन सिंह और मालाबाई को गिरफ्तार किया गया, जबकि गायत्री, शिल्पा और रोहित के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। धूलपेट की आबकारी पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

वाहन जांच में 68 शराब की बोतलें सीज
आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने एनडीपीएल शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को तेज करते हुए 68 शराब की बोतलों को जब्त किया।

यह भी पढ़े: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश, 50.4 किलो गांजे के साथ 3 गिरफ्तार
एसटीएफ के इंस्पेक्टर वेंकटेश्वरलु ने ने बताया कि पहाड़ी शरीफ क्षेत्र में वाहनों की तलाशी के दौरान दिल्ली और गोवा से संबंधित 68 बोतलों को जब्त किया गया। संबंधित शराब की बोतलों को आगे की कार्रवाई के लिए मीरपेट आबकारी पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



