हैदराबाद : राउडी शीटर अयूब के अनुचरों ने मचाया हंगामा
हैदराबाद, पुराने शहर के काला पत्थर थाना परिधि में बालापुर पुलिस थाने के राउडी शीटर मो. असद के अनुचरों ने बुधवार रात एक किराणा स्टोर पर हमला कर तोड़-फोड़ की। लगभग 10 से अधिक अनुचरों ने तलवारों, चाकुओं और लाठियों से स्थानीय निवासी कुर्रम के सिद्दिक किराणा स्टोर पर कल देर रात हमला कर हंगामा मचाया।
अनुचरों ने किराणा स्टोर में जमकर तोड़-फोड़ की, जिस कारण आस-पास के क्षेत्र में तनाव फैल गया। लगभग आधे घंटे तक असद के अनुचर मो. कुर्रम के नेतृत्व में जमकर तोड़-फोड़ की गई। घटना की जानकारी मिलने पर काला पत्थर पुलिस इंस्पेक्टर मो. खलील पाशा ने घटनास्थल का दौरा किया।
यह भी पढ़ें… विजयवाड़ा में मिलीं डांट से नाराज होकर लापता हुई बहनें
जाँच-पड़ताल के दौरान पता चला कि तड़ीपार करने पर सिद्दीक ने राउडी शीटर मो. असद को अपने घर में पनाह नहीं दी। इस कारण ही उस पर हमला किया गया। प्राप्त शिकायत के आधार पर काला पत्थर पुलिस मामला दर्ज कर घटनास्थल पर लगे सीसी टीवी वीडियो फुटेज की छानबीन कर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मो. असद समेत हमलावरों की धरपकड़ हेतु विशेष पुलिस दल का गठन भी किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



