अमेरिका में भारतीय छात्र लापता

बेंगलुरु/कैलिफोर्निया: अमेरिका में इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री कर रहे कर्नाटक के स्टूडेंट साकेत श्रीनिवासैया कैलिफोर्निया में पिछले 5 दिनों से लापता है। शनिवार को भी उनकी तलाश जारी रही। इस बीच सैन फ्रांसिस्को के दूतावास और उनके दोस्तों ने गुमशुदगी को लेकर पोस्ट किया है। दूतावास ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि कॉन्सुलेट जनरल श्रीनिवासैया के परिवार और संबंधित लोकल अधिकारियों के संपर्क में है ताकि उसे ढूंढा जा सके।

आईआईटी मद्रास से की पढ़ाई
22 साल के श्रीनिवासैया कर्नाटक से हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने 2025 में IIT-मद्रास से केमिकल इंजीनियरिंग में BTech की डिग्री ली है। वह अभी UC बर्कले से केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीनिवासैया 9 फरवरी को लापता हो गए। उन्हें आखिरी बार कैंपस से करीब एक किलोमीटर दूर बर्कले की पहाड़ियों में अंजा झील के पास देखा गया था। छानबीन के दौरान कैंपस के पास ही टिल्डेन रीजनल पार्क के पास एक बैकपैक मिला, जिसमें श्रीनिवासैया का पासपोर्ट और लैपटॉप था।

बर्कले में सर्च अभियान
सैन फ्रांसिस्को में भारतीय कॉन्सुलेट के मुताबिक अंजा झील और आस-पास के बर्कले हिल्स इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। स्टूडेंट का पता लगाने के लिए परिवार और संबंधित लोकल अधिकारियों के संपर्क में है। रिपोर्ट के मुताबिक बर्कले पुलिस डिपार्टमेंट ने 22 साल के इस लड़के की लंबाई 6 फीट 1 इंच और वजन लगभग 160 पाउंड (73 किलोग्राम) बताया है। श्रीनिवासैया के रूममेट बनीत सिंह ने भी लिंक्डइन पर पोस्ट कर ढूंढने में मदद मांगी।

दोस्त ने लिंक्डइन पर मांगी मदद
बनीत ने अपने पोस्ट में लिखा है कि मेरा रूममेट साकेत श्रीनिवासैया, सोमवार 9 तारीख से गायब है, उसे आखिरी बार बर्कले हिल्स में लेक अंजा के पास देखा गया था। अगर मेरे किसी जानने वाले को इलाके में ऐसे लोग पता हैं जिन्होंने उसे हाल ही में देखा है, तो प्लीज मुझे कोई भी जानकारी दें। मैं पुलिस डिपार्टमेंट के साथ मिलकर उसे ढूंढने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। अभी हमारे लिए मुश्किल समय है। प्लीज कोई भी ऐसी जानकारी दें जिससे मदद मिल सके।(भाषा)

यह भी पढ़ेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घाना के राष्ट्रपति डॉ. जॉन ड्रामानी महामा से भेंट की


अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button