एनआईपीएचएम में राष्ट्रीय सम्मेलन का किया गया आयोजन
हैदराबाद, एनआईपीएचएम में जलवायु अनुकूल आधारित कृषि एवं कृषि-निर्यात संवर्धन हेतु वनस्पति स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान में (आईपीएचएमआरए-एईपी) नवाचार विषय पर आयोजित किये जा रहे राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन के दौरान एनआईपीएचएम के महानिदेशक डॉ. सागर हनुमान सिंह ने अपने कर कमलों से प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर श्रेष्ठ पीएचडी थीसिस पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति पुरस्कार एवं सर्वश्रेष्ठ मौखिक शोध पत्र प्रदान किये। साथ ही पीबीडी के निदेशक डॉ.सी. एलिस व आर.पी. सुजीता, पीपीएआई के उपाध्यक्ष डॉ जगदीश्वर रुमंडला एवं आईपीएचएमआरए-एईपी के आयोजन सचिव डॉ विधु कंपुराथ द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

यह भी पढे़: आईएसएमपी ने किया पर्यावरण संवाद कार्यक्रम का आयोजन
सम्मेलन के अंतिम दिवस डिप्लोमा इन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन सर्विसेज हेतु कृषि विभाग, तेलंगाना के किसानों एवं इनपुट डीलरों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेसर्स यूपीएल लिमिटेड, मेसर्स एनव्यू इंडिया, मेसर्स धनुका एग्रीटेक लिमिटेड, मेसर्स रैलिस इंडिया लिमिटेड, मेसर्स अमीश क्रॉपसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड, मेसर्स अल्टिमा सर्च, मेसर्स अर्बुडा, मेसर्स रेंटोकिल-पीसीआई और मेसर्स वर्षा बायोसाइंसेज ने कीट प्रबंधन में परिवर्तन : सुरक्षित, प्रभावी एवं टिकाऊ समाधानों के लिए उद्योग रोडमैप पर उद्योगों की चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



