शाश्वत तीर्थ शत्रुंजय की भाव यात्रा आयोजित
हैदराबाद, काचीगुड़ा स्थित जिनेश्वर धाम शांतिनाथ जैन मंदिर में शाश्वत तीर्थ शत्रुंजय की भाव यात्रा का आयोजन किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शत्रुंजय तीर्थ का यहाँ उपाश्रय में पट लगाया गया, जिसके समक्ष भाव पूजा की गई।
शाश्वत तीर्थ शत्रुंजय का इतिहास व महत्व बताते हुए गुण गुलाब मंडल की लक्ष्मी ने बताया कि यह तीर्थ जैन धर्म का प्राचीन तीर्थ है। पहाड़ी पर भगवान आदिनाथ व अन्य भगवानों के मंदिर स्थित हैं। जीवन में काम से कम एक बार शाश्वत तीर्थ की यात्रा करना प्रत्येक जैन धर्मावलंबी का कर्तव्य है। भाव यात्रा का लाभ प्रीति विनोद नागड़ा परिवार ने लिया।

यह भी पढे़: हिन्दी आशुभाषण प्रतियोगिता आयोजित
कार्यक्रम के मध्य संघ के रिद्धीश जागीरदार व जसराज देवड़ा धोका ने शाश्वत तीर्थ शत्रुंजय से फागुन सुदी तेरस को होने वाली फागुन की फेरी 18 कोस यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कि इस दिन कृष्ण भगवान के पुत्र संभव व प्रतिभुवन ने नेमिनाथ भगवान के उपदेश को सुनकर 18,000 साधुओं के साथ भांडवा पहाड़ी पर से मोक्ष गए थे। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष रमणीक भाई, हरकचंद भाई, देवचंद गाला, गुण गुलाब मंडल की सदस्याओं ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



