विजयवाड़ा में फाल्गुन उत्सव आयोजित, भक्तों की उमड़ी भीड़
विजयवाड़ा, स्थानीय गुरु नानक कॉलोनी स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में फाल्गुन सुदी एकादशी पर भव्य फाल्गुन उत्सव का आयोजन उत्साह के साथ किया गया।

यह भी पढ़े: शाश्वत तीर्थ शत्रुंजय की भाव यात्रा आयोजित
अवसर पर भव्य निशान यात्रा तथा एक शाम खाटू श्याम बाबा के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्याम भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में निशान अर्पित किए। भजन संध्या में हैदराबाद के गायक सुनील शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



