अग्रवाल समाज दोमलगुड़ा का होलिका दहन कार्यक्रम 3 मार्च को
हैदराबाद, अग्रवाल समाज दोमलगुड़ा शाखा द्वारा होलिका दहन कार्यक्रम मंगलवार, 3 मार्च को सुबह 5.31 बजे एडवोकेट कॉलोनी (श्री बाला त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के समक्ष) में आयोजित किया जाएगा। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में शाखा सचिव प्रतीक अग्रवाल ने उक्ताशय की जानकारी दी गयी। शाखा की कार्यकारिणी सभा में लिए गए निर्णय के अनुसार, सोमवार, 2 मार्च की सुबह 10.01 बजे डंडा रोपण के पश्चात ठंडी पूजा जारी रहेगी।
कार्यकारिणी सभा में महाराजा अग्ग्रसेनजी की पूजा-अर्चना और शाखा अध्यक्ष डॉ. दिलीप पंसारी के स्वागत संबोधन के पश्चात सचिव प्रतीक अग्रवाल ने पिछली कार्यकारिणी सभा और विभिन्न गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। अग्रवाल समाज दोमलगुड़ा शाखा की कार्यकारिणी सभा में उपस्थित पदाधिकारी व सदस्य।
यह भी पढ़े : शाश्वत तीर्थ शत्रुंजय की भाव यात्रा आयोजित
होलिका दहन कार्यक्रम हेतु समिति का गठन किया गया, जिसके संयोजक विजय कुंछल, सह-संयोजक योगेश अग्ग्रवाल, रौशनलाल मित्तल, अक्षय अग्रवाल, अजय डालमिया और रोहित मोदी हैं। अवसर पर शाखा परामर्शदाता गिरधारीलाल अग्रवाल, ओमप्रकाश पंसारी, केंद्रीय समिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, अनिल गर्ग, महिला समिति की सह संयोजिका रश्मि अग्रवाल, अनिल अग्ग्रवाल ने विचार प्रस्तुत किये। सह मंत्री विजय कुंछल के धन्यवाद ज्ञापन से सभा का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



