दुबई में फंसीं सोनल चौहान ने पीएम मोदी से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

नयी दिल्ली, ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन निलंबन के बीच दुबई में फंस होने पर भारत लौटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मदद का अनुरोध किया। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण दुबई में उड़ानें निलंबित कर दी गईं। सोनल ने शनिवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर एक नोट साझा किया और कहा कि भारत लौटने का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है।

“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, मैं मौजूदा संकट के कारण फिलहाल दुबई में फंसी हुई हूं। उड़ानें रद्द हैं और भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा।” सोनल ने कहा, “मैं सुरक्षित घर वापसी के लिए सरकार से मदद का अनुरोध करती हूं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आभारी रहूंगी।”

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ‘ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट’ के लिए ब्रिटेन के बर्मिंघम जा रही थीं लेकिन वह भी दुबई में फंस गईं। (भाषा)

यह भी पढ़ेदमरे महाप्रबंधक ने किया नामपल्ली और चेर्लापल्ली स्टेशन का निरीक्षण

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button