एससी उप जातियों को भी आरक्षण देने की माँग की कविता ने
हैदराबाद, तेलंगाना जागृति की संस्थापक व पूर्व विधान परिषद सदस्य कल्वाकुंट्ला कविता ने राज्य में एससी वर्ग की जनसंख्या बढ़ने की जानकारी देते हुए कांग्रेस सरकार से बढ़ी जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देने सहित एससी वर्ग की उप जातियों को भी आरक्षण का लाभ देने की मांग की।
बंजारा हिल्स स्थित जागृति कार्यालय में कविता ने एससी वर्ग की 20 उप जातियों से संबंधित संघों के नेताओं के साथ आज बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बढ़ी जनसंख्या के अनुसार एससी वर्ग को आरक्षण नहीं दिया जाएगा, तो तेलंगाना जागृति दलित संघों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि दरअसल एससी वर्ग की उप जातियों को भी शिक्षा, रोजगार ही नहीं, राजनीति में भी आरक्षण दिया जाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव शासन के समय कराए गए समग्र कुटुंब सर्वेक्षण के साथ ही हाल के समय कांग्रेस सरकार के कराए गए सामाजिक- आर्थिक-राजनीतिक जनगणना में एससी वर्ग की जनसंख्या 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ने की जानकारी दी गयी।
यह भी पढ़ें… मूसी पीड़ितों के पक्ष में दांडी यात्रा की केटीआर ने
जनगणना आंकड़ों से आरक्षण बढ़ाने की घोषणा
कविता ने आगे कहा कि राज्य सरकार कह रही है कि एससी वर्गीकरण अमल करने की दिशा में राज्य सरकार केंद्र द्वारा कराई जाने वाली जनगणना का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्रीय जनगणना के आंकड़ों के आधार पर रिजर्वेशन बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने मांग की कि विधानसभा में सरकार रिजर्वेशन बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव पारित करे।
जागृति अध्यक्ष कविता ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सत्ता राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए प्रश्न किया कि कांग्रेस के तेलंगाना की सत्ता में आने पर बेरोजगार युवाओं को पहले ही वर्ष 2 लाख नौकरियां देने का वादा करके कांग्रेस के यूथ डिक्लेरेशन को बोगस बनाकर बेरोजगार युवाओं को कांग्रेस ने धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि भरोसा करके कांग्रेस को वोट देने की बेरोजगार युवा सजा भुगत रहे हैं। उन्होंने सरकार से तुरंत ही जॉब कैलेंडर जारी करके 2 लाख नौकरियाँ देने की मांग दोहराई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



