टीजीएसआरटीसी ने पुनः लागू कीं टी-24 टिकट की पुरानी दरें

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) ने मेट्रो डीलक्स बस सेवाओं में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए टी-24 टिकट की पूर्व निर्धारित दरों को गत 1 मार्च से पुनः लागू कर दिया। निगम अधिकारियों के अनुसार, टी-24 टिकट के शुल्क में पिछले साल संशोधन किया गया था, लेकिन किराया बढ़ने के बाद टिकट बिक्री में गिरावट देखी गई। यात्रियों की संख्या कम होने पर परिवहन विभाग ने राहत देते हुए 31 दिसंबर, 2025 तक विशेष छूट लागू की थी।

अब इस रियायत को वापस लेते हुए मूल किराया संरचना बहाल कर दी गई। बताया गया कि यह निर्णय इन्फ्रास्ट्रक्चर शुल्क लगाए जाने तथा सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति मिलने के बाद लिया गया। नई दरों को सुचारू रूप से लागू करने के लिए टिकटिंग सिस्टम में आवश्यक सॉफ्टवेयर अपडेट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें… शिक्षक योग्यता एवं चयन प्रक्रिया को कड़ा करने की सिफारिश

निगम ने यात्रियों से बदली हुई दरों को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की अपील की। साथ ही बताया कि बहाल टी-24 टिकट के तहत वयस्क के लिए 150 रुपये, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 120 रुपये तथा बच्चों के लिए 100 रुपये ही होगी। टी-24 टिकट 24 घंटे के लिए मान्य विशेष पास है, जिससे यात्री मेट्रो डीलक्स बसों में पूरे दिन असीमित यात्रा कर सकते हैं। परिवहन विभाग अब यात्रियों की प्रतिक्रिया और टिकट बिक्री के रुझान पर नजर बनाए हुए है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button