हैदराबाद : अणुव्रत समिति का 78वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित

हैदराबाद, अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, हैदराबाद द्वारा 78वें अणुव्रत स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल कातरेला एवं अशोक मेड़तवाल ने की। अणुव्रत समिति के 78वें स्थापना दिवस पर झंडारोहण कार्यक्रम तेरापंथ भवन, डी.वी. कॉलोनी में आयोजित किया गया। मंत्री रीटा सुराणा के मार्गदर्शन में सहमंत्री श्रवण, चंदन कोठारी, संगठन मंत्री प्रवीण श्यामसुखा के सहयोग से कार्यक्रम सम्पादित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र व अणुव्रत गीत से हुआ।

आचार संहिता का वाचन चंदन ने किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता रीटा सुराणा के संयोजन में संपन्न हुई। कार्यक्रम के अंतर्गत अणुव्रत रैली का आयोजन किया गया। अवसर पर महिला मंडल की सहमंत्री मीनाक्षी सुराणा, तेयुप अध्यक्ष राहुल, संगठन मंत्री चेतन मरलेचा, महिला मंडल की परामर्शदाता मीनाक्षी आंचलिया, सुभाग बांठिया, रजनी श्यामसुखा, विनयश्री सुराणा, राजेंद्र सुराणा, आमोद कोठारी, राजकुमार गुजरानी, प्रकाश दफ्तरी, निर्मल बैंगाणी व अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… हेडा मॉडल हाई स्कूल में वार्षिक दिवस : बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

डी.वी. कॉलोनी ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने अणुव्रत गीत का संगीत किया। ज्ञानशाला प्रशिक्षिका ऊषा सुराणा ने अणुव्रत के बारे में बच्चों को जानकारी दी। अवसर पर प्रशिक्षिका विनयश्री सुराणा, नीतू ढेलड़िया की उपस्थिति रही। अवसर पर अल्पाहार की व्यवस्था अनिल कातरेला की ओर से की गयी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button