सिंगूर डैम सुरक्षा कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश

हैदराबाद, सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि राज्य के प्रमुख पेयजल एवं सिंचाई स्रोत सिंगूर डैम की सुरक्षा से जुड़े कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए और जुलाई माह के अंत तक किसानों को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही इस जलाशय के पास जारी सौंदर्यीकरण कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिय गये हैं।

सिंगूर डैम सुरक्षा कार्यों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

राज्य सचिवालय में आज भारी सिंचाई विभाग के मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी की अध्यक्षता में सिंगूर परियोजना की डैम सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजनरसिम्हा, खनन एवं रोजगार सृजन विभाग तथा संयुक्त मेदक जिले के प्रभारी मंत्री विवेक वेंकटस्वामी, सिंचाई विभाग के सरकारी मुख्य सचिव ई. श्रीधर, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, ईएनसी और इंजीनियरिंग अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… मानवीय दृष्टिकोण से निर्णय लें जिला कलेक्टर : पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी

सिंगूर डैम सुरक्षा पर मंत्रियों की विस्तृत समीक्षा

बैठक में राज्य की प्रतिष्ठित परियोजना सिंगूर डैम की सुरक्षा पर मंत्रियों ने विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि डैम की सुरक्षा सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। राष्ट्रीय डैम सुरक्षा संगठन द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार सिंगूर डैम की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। मंत्रियों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सिंगूर डैम की सुरक्षा व निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए तकनीकी समिति गठित करने का भी सुझाव दिया। मंत्रियों ने सिंगूर परियोजना की नहरों की लाइनिंग का काम 26 जून तक पूरा करने और परियोजना के सौंदर्यीकरण व संरक्षण के कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए।

आंदोल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 40 हजार एकड़ भूमि को सिंचाई सुविधा देने वाली पेद्दारेड्डी लिफ्ट सिंचाई योजना के डीपीआर को जल्द तैयार कर सरकार को सौंपने के निर्देश दिए गए। साथ ही इस योजना के कार्यों का उगादी से पहले शिलान्यास करने के निर्देश दिये गये। आंदोल विधानसभा क्षेत्र में छोटी सिंचाई परियोजनाओं तथा तालाबों के पुनरुद्धार से जुड़ी निविदाओं को जल्द पूरा कर इस सीजन में किसानों को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button