हैदराबाद : ओजी कुश गांजा के साथ दो गिरफ्तार
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ओजी कुश गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ़्तार कर लिया। उनके पास से 5.4 ग्राम ओजी कुश और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया।
एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पठनचेरु के इस्नापुर क्षेत्र में पिस्ता हाउस रोड के पास दो युवक गांजा बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ के इंस्पेक्टर नागराजू के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए 5.4 ग्राम ओजी कुश के साथ चल्ला साकेत रेड्डी और आदित्य कुमार राय को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बेंगलुरु से प्रतिबंधित सामग्री खरीदने के बाद हैदराबाद में सप्लाई करने का खुलासा किया। आरोपियों को आगे की कार्रवाई के तहत पठनचेरु आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें… घटकेसर : तंगी के चलते तालाब में लगाई छलांग
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



