भगवान महावीर जन्म कल्याण को लेकर हुई सभा

हैदराबाद, श्री जैन सेवा संघ के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, जन्म कल्याणक महोत्सव के प्रधान संयोजकों एवं संयोजकों की बैठक श्री जैन सेवा संघ भवन में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाशचंद भंडारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

संघ के प्रचार संयोजक प्रवीण पांड्या द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक का संचालन संघ के महामंत्री विमल मुथा ने किया। बैठक का शुभारंभ नवकार महामंत्र द्वारा किया गया। तत्पश्चात सभाध्यक्ष कैलाशचंद भंडारी ने सभी का अभिनंदन किया। महामंत्री विमल मुथा ने गत बैठक की पूर्ण जानकारी सभा के समक्ष रखी, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया। प्रधान संयोजक दिलीप भण्डारी एंव दिलीप सेठीया ने जन्म कल्याण महोत्सव कार्यक्रम की समस्त रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव-2026 कार्यक्रम आगामी 31 मार्च को नुमाइश मैदान में भव्य रूप से मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें… त्रयनगर चातुर्मास महिला समिति : विभिन्न उपसमितियों और ड्रेस कोड पर विचार-विमर्श

मार्गदर्शक मंडल ने महोत्सव कार्यों की सराहना की

मार्गदर्शक मंडल के चैयरमैन योगेश कुमार सिंघी ने संघ द्वारा किए जा रहे जन्म कल्याणक महोत्सव के लिए किये जा रहे संपूर्ण कार्यों की सराहना की। साथ ही महोत्सव कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान करने आश्वासन दिया। सभा में जन्म कल्याणक महोत्सव कार्यक्रम सहयोग हेतु सहयोग राशि के टोकनो का विमोचन किया गया। अवसर पर अशोक कुमार मुथा, विक्रम चौधरी, विजय आंचलिया, उमेश नाहर ने विचार व्यक्त किया।

सभा में कोषाध्यक्ष सुरेश सुराना, प्रधान संयोजक सुनील कावड़िया, दिलीप भंडारी, दिलीप सेठिया, कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मंत्री अशोक कुमार मुथा, अमित कुमार मुणोत, कार्यकारी सदस्य राजेश साभद्रा, अशोक संचेती, अशोक सोनी, विजय आंचलिया, हुकुमचंद कोचेटा, विक्रम चौधरी, उमेश नाहर, मोहनलाल बागरेचा, सुनील बोहरा, डॉ. अनीश पोकरणा, सुरेश कोठारी, महावीर तातेड़ (कोरा), प्रचार संयोजक प्रवीण पांड्या, महावीर जैन कल्याणक महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक मंडल के निकेश डेलरिया, दीपक सांखला, अजय कोठारी, महावीर गुगलिया, महावीर बागरेचा प्रदीप गांधी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रधान संयोजक सुनील कावड़िया ने दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button