यहूदी समुदाय की जासूसी कर ईरान की मदद करने के संदेह में चार लोग गिरफ्तार : लंदन पुलिस

लंदन, लंदन पुलिस ने कहा कि यहूदी समुदाय की जासूसी करके ईरान की मदद करने के संदेह में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि संदिग्धों को एक विदेशी खुफिया सेवा की मदद करने के शक में हिरासत में लिया गया है।

संदिग्धों में एक ईरानी और तीन ब्रिटिश-ईरानी दोहरी नागरिकता वाले नागरिक शामिल हैं।पुलिस ने बताया कि 22, 40, 52 और 55 वर्ष की आयु के इन पुरुषों को उत्तरी लंदन और उसके आसपास के इलाकों से देर रात गिरफ्तार किया गया। इन लोगों पर स्थानों और व्यक्तियों की जासूसी करने का संदेह है। (एपी)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button