विकास पर नहीं होगी राजनीति : रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि विकास के मामले में कोई राजनीति नहीं होगी और सभी को साथ लेकर राज्य को विकास के पथ पर ले जाया जाएगा। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि जब नई परियोजनों आती हैं, तो कुछ लोगों को परेशानी होती है। उन्हें जमीन व घर खोना पड़ता है, लेकिन हम उन लोगों को अनाथ नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने घोषणा की कि उन्हें अवश्य सहारा दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि निवासियों को उचित मुआवजा देने के साथ-साथ सभी सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।

सीएम ने आरोप लगाया कि फार्म हाउस में रहने वाले लोग गरीबों की मदद करने से संबंधित सरकारी प्रयासों में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि फार्म हाउस में रहने वाले लोग गरीबों की कठिनाइयाँ कैसे जानते हैं। उन्होंने घोषणा की कि गरीबों के लिए उनके रहने के स्थान के पास ही सरकारी जगह ढूंढकर इंदिरम्मा आवास बनाए जाएंगे।

कोत्वालगुड़ा में इको हिल पार्क और बर्ड्स एवियरी का उद्घाटन

सीएम ने रंगारेड्डी जिले कोत्वालगुड़ा में इको हिल पार्क का उद्घाटन किया। इको हिल पार्क में विशेष रूप से स्थापित बर्ड्स एवेरी का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने बुदवेल लेआउट से जुड़ने वाले रेडियल रोड-2 इंटरचेंज का भी शिलान्यास किया। इको हिल पार्क के उद्घाटन समारोह में रेंवत रेड्डी ने कहा कि अतीत में शमशाबाद हवाई अड्डे के निर्माण के समय पहले कुछ विरोध हुआ था लेकिन अब इस क्षेत्र की प्रगति के बारे में सभी जानते हैं।

अगले पांच वर्षों में शमशाबाद बुलेट ट्रेन हब बनने जा रहा है। यहाँ से बेंगुलूरू, अमरावती, बेगुलूरू, पूणे को बुलेट ट्रेन सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि फ्यूचर सिटी बहुत शानदार तरीके से बनाया जा रहा है। हम इसे दुनिया का सबसे महान शहर बना देंगे। ट्रंप, एलन मस्क जैसे लोगों की कंपनियाँ भी यहाँ आयेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग विकास को बाधित कर रहे हैं। राज्य के विकास के लिए सरकार कई कदम उठा रही है, लेकिन केटीआर विरोध कर रहे हैं।

इस मौके पर सीएम ने दोहराया कि मूसी रिवर फ्रंट परियोजना को किसी भी हाल में लागू करेंगे। मूसी नदी के दोनों तरफ पर्यटन क्षेत्र का विकास करके नाईट इकोनॉमी विकसित करेंगे और युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार देंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारे हीरो फिल्म की शूटिंग के लिए विदेश जा रहे हैं, लेकिन देश में कोई भी शहर हैदराबाद से अधिक सुंदर नहीं है। एक अच्छी सरकार होने पर हम विश्वस्तरीय शहर के रूप में हैदराबाद को विकसित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें… विकास के लिए स्पष्ट नीतियाँ और राजनीतिक स्थिरता ज़रूरी : किशन रेड्डी

नायुडू और वाईएस शासन में शहर तक पहुँचा कृष्णा-गोदावरी जल

चंद्रबाबू नायुडू और वाईएस के समय में कृष्णा और गोदावरी के पानी को शहर में लाया गया था। निज़ाम शासन काल में इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ने शहर को बाढ़ से बचाया था। हैदराबाद में उस्मानिया अस्पताल, गोलकोंडा, विधानसभा जैसे ऐतिहासिक भवन हैं। हालाँकि उन्होंने कहा कि बाद में सरकारों की लापरवाही के कारण हैदराबाद अतिक्रमणों और कूड़े से भर गया।

हमारी सरकार शहर को बेहतर बनाने का प्रयास कर ही है, लेकिन बीआरएस नेता इसका विरोध कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के विकास के लिए सरकार कटिबद्धता से आगे बढ़ेगी। हम लोगों को मनेंगे और नई परियोजनों शुरू करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्थानीय लोगों को कोई नुकसान न हो, इसके लिए पूरी सावधानी बरती जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से विशेष रूप से महिलाओं से 99 दिनों के प्रजा पालना – प्रगति प्रणालिका कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में विधान परिषद के मुख्य सचेतक महेन्दर रेड्डी, सांसद कोण्डा विश्वेश्वर रेड्डी, मल्लू रवि, विधायक प्रकाश गौड़, एचएमडीए के उच्च अधिकारियों ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button